{"_id":"6aceb2ad1805d0668f01aa33","slug":"business-news-today-fssai-plans-to-regulate-quick-commerce-relief-to-consumers-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस की खबरें: क्विक कॉमर्स के नियमन की तैयारी में एफएसएसआई, उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिजनेस की खबरें: क्विक कॉमर्स के नियमन की तैयारी में एफएसएसआई, उपभोक्ताओं को राहत
Wed, 14 Oct 2026 04:07 AM IST
नितिन गौतम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्लिंकिट, स्विगी, इंस्टामार्ट और अमेजन नाउ जैसे क्विक कॉमर्स मंच से किराना और खाने-पीने का सामान मंगाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ऑनलाइन बिकने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी, उनकी गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्तावों के तहत ऑनलाइन उत्पादों की सूची में उनको तैयारी करने की तारीख, इस्तेमाल की अंतिम तारीख और बैच नंबर दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है। साथ ही, कंपनियों के भ्रामक दावों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जवाबदेही भी तय करने पर विचार हो रहा है। एफएसएसएआई के सीईओ रजित पुनहानी ने कहा, नियामक इन प्लेटफॉर्म को अधिक जवाबदेह बनाने की कोशिश कर रहा है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब देश में खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन