फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंध से निकलना चाहते हैं बाहर तो यह बातें हैं आपके लिए फायदेमंद

Thu, 19 Sep 2019 10:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
how to avoid and overcome extra marital affairs
- फोटो : social media

शादीशुदा होने के बावजूद भी कई बार हमारा मन किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित होने लगता है। ऐसे में हम एक दोहरी जिंदगी जी रहे होते हैं। जिसमें हम अपना सबकुछ भूलकर सिर्फ नये रिश्ते को ही अपना जीवन बना लेते हैं। अगर आप इस रिश्ते में काफी आगे बढ़ गए हैं और अब इस रिश्ते से बाहर निकल पाना मुश्किल लग रहा हैं तो ऐसे में आपको कुछ महत्वपूर्ण  बातों पर ध्यान देना होगा। अगर आप इन बातों पर ध्यान देते हैं तो इससे आप काफी हद तक अपना पुराना रिश्ता बचा सकते हैं। आइए जानते हैं यह बातें कौन सी हैं। 

how to avoid and overcome extra marital affairs
- फोटो : social media

अगर आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है तो सबसे पहले यह जानने के कोशिश करें कि इसकी वजह क्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बात के पीछे कोई न कोई कारण तो जरूर होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उस स्थिति में होता है, जब आपकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा होता है। अगर ऐसा है तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए। 

how to avoid and overcome extra marital affairs

कई बार भावनाओं की कमी के चलते भी इंसान का मन भटक जाता है। अगर आपके साथ ऐसा  हो रहा हैं तो अपने पार्टनर को इस बारे में जरूर बताएं। भले ही वह शुरुआत में आपकी बात को न मानें लेकिन आपको उन्हें इस बात से आगाह कराना बेहद जरुरी है। आप दोनों का हक बनता है कि आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और किसी भी परेशानी का मिलकर समाधान निकालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to avoid and overcome extra marital affairs

विशेषज्ञों का मानना है कि शारीरिक जरूरत पूरी न होने पर भी अक्सर लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह बात अपने पार्टनर को जरूर बताएं। इस मुद्दे पर बात करने से बिल्कुल न झिझके। बातचीत ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी वजह से बड़ी से बड़ी परेशानी का समाधान निकल जाता है। इसलिए किसी भी बात को अपने पार्टनर से न छुपांए। 

विज्ञापन
how to avoid and overcome extra marital affairs

अगर आप शुरुआत में ही अपने साथी को यह बात बता देंगे कि आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं तो ऐसा करना आपके लिए बेहद नुकसादायक होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति यह नहीं सुन सकता कि आप एक रिश्ते में रहने के बावजूद किसी और के साथ भी रिश्ता निभा रहें हैं। इसलिए यह बात अपने पार्टनर को बताने से पहले सोचे की ऐसे कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से आप किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed