नीना गुप्ता फिल्म और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। "बधाई हो" फिल्म में अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला के चरित्र को करने का हौसला केवल उन जैसी अभिनेत्री ही दिखा सकती है। नीना गुप्ता फिल्मों के चयन को लेकर जितनी निर्भीक हैं उतनी ही वह निजी जिंदगी में भी है। अपनी निजी जिंदगी के रिश्ते को भी उन्होंने कभी छिपाने का प्रयास नहीं किया। बिना शादी बच्चा पैदा करना हो या उम्र के तीसरे पड़ाव पर शादी दोनों ही कारण लोगों को चौंकाने के लिए पर्याप्त थे। आइए जानें ऐसे ही कुछ किस्से नीना गुप्ता की शादी और रिश्ते को लेकर।
कम उम्र में बिन ब्याही मां बनने के बाद नीना गुप्ता ने 49 की उम्र में इस शख्स से की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवियन रिचर्ड से मिलने के पहले भी नीना गुप्ता के कुछ फिल्मों और टेलीविजन से जुड़े लोगों से रिश्ता था, लेकिन विवियन रिचर्ड से हुई मुलाकात ने सब बदल दिया। 1980 में क्रिकेट की किसी सीरीज के सिलसिले में विवियन रिचर्ड सर भारत आए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से एक पार्टी के दौरान हुई। विवियन उस समय दो बच्चों के पिता थे और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे।
नीना गुप्ता विवियन के व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हो गई और उनके प्यार में पड़ गई। इस प्यार का नतीजा था कि 1989 को नीना ने विवियन के बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रखा मसाबा गुप्ता। नीना ये अच्छी तरह जानती थी कि विवियन उनसे शादी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिना शादी बच्चे को पैदा करने का साहसिक फैसला लिया।
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के साथ उनका बहुत गहरा रिश्ता है। मसाबा वर्तमान में एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और अपने पापा के भी बेहद करीब हैं। मसाबा बताती हैं कि वो अपने पापा से मिलने साल में तीन बार जरूर जाती हैं। मां के साथ अपनी जुड़ाव को जाहिर करते हुए कुछ दिनों पहले ही मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की थी जिसमें नीना गुप्ता मसाबा को गोद में ली हुई हैं।
नीना गु्प्ता ने कभी शादी नहीं की। उनकी पहली शादी विवेक मेहरा के साथ ही हुई। विवेक मेहरा से 2002 में एक फ्लाइट में नीना गुप्ता की मुलाकात हुई। उस समय नीना 42 साल की थीं। विवेक मेहरा दिल्ली में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। पहले से शादीशुदा विवेक उस समय अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। 2008 में किसी रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए विवेक ने नीना को वहीं पर प्रपोज किया और 15 जुलाई को नीना गुप्ता से शादी कर ली।