तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार की सुबह उन्हें ओखला के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राजनीतिक जीवन में शीर्ष पर रहीं और कांग्रेस की पिछली पीढ़ी में एक कुशल प्रशासक, नेता और संगठनकर्ता के रूप में लोकप्रिय रहीं शीला दीक्षित की निजी जिंदगी अलग रहीं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं शीला दीक्षित की लवस्टोरी के बारे में...
2 of 6
sheila dikshit
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेजुएशन के लिए शीला दीक्षित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज में एडमिशन लिया था।प्राचीन इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान उनकी मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई जो उस समय कांग्रेस के बड़े नेता उमाशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे थे।
शीला ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक बताया था कि, "हम इतिहास की 'एमए' क्लास में साथ-साथ थे। मुझे वो कुछ ज्यादा अच्छे नहीं लगे। मुझे लगा ये पता नहीं वो अपने-आप को क्या समझते हैं। थोड़ा अक्खड़पन था उनके स्वभाव में। एक बार हमारे कॉमन दोस्तों में आपस में ग़लतफ़हमी हो गई और उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए हम-दूसरे के नज़दीक ज़रूर आ गए।''
4 of 6
कार्यक्रम में शीला दीक्षित
बस में ऐसे किया था प्रपोज
विनोद अक्सर शीला के साथ बस पर बैठकर फ़िरोज़शाह रोड जाया करते थे, ताकि वो उनके साथ अधिक से अधिक समय बिता सकें। शीला ने बताया था, 'हम दोनों डीटीसी की 10 नंबर बस में बैठे हुए थे। अचानक चांदनी चौक के सामने विनोद ने मुझसे कहा, मैं अपनी मां से कहने जा रहा हूँ कि मुझे वो लड़की मिल गई है जिससे मुझे शादी करनी है। मैंने उनसे पूछा, क्या तुमने लड़की से इस बारे में बात की है? विनोद ने जवाब दिया, 'नहीं, लेकिन वो लड़की इस समय मेरी बग़ल में बैठी हुई है।'
5 of 6
शीला दीक्षित, पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विनोद के शादी के लिए प्रपोज करने पर शीला अवाक् रह गई थीं। उन्होंने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन घर आकर खुशी में ख़ूब नाची थीं। उन्होंने उस समय इस बारे में अपने मां-पिता को कुछ नहीं बताया, क्योंकि वो ज़रूर पूछते कि लड़का करता क्या है? विनोद तब पढ़ रहे थे ऐसे में उन्होंने चुप रहना ठीक समझा।