दुनिया में बढ़ती नफरत और आपसी भाई-चारा को खत्म होते देख एक व्यक्ति ने 'हैलो डे' की शुरूआत की, जिससे लोगों में आपसी प्रेम बना रहे। 45 साल पहले ओरिजिना स्टेट यूनिवर्सिटी के पीएचडी ग्रेजुएट ब्रायन मैक कोरमैन ने इस दिन की शुरूआत की, जिसे अब 180 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है।
2 of 6
hello day
- फोटो : pixabay
आपस में चल रहे लड़ाई झगड़े को खत्म करने के लिए ब्रायन ने इस पहल की शुरूआत की थी। उनका मानना था, जब इंसान एक दूसरे को हैलो बोलता है उस वक्त उनकी आपसी दुश्मनी खत्म हो जाती है। धीरे-धीरे 21 नवंबर का यह दिन दुनिया के लिए बेहद खास बन गया। इसे लोग हैलो डे के नाम से मनाने लगे।
3 of 6
hello day
- फोटो : pixabay
दरअसल एक समय ऐसा आया जब इजरायल और सऊदी अरब के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया। जिसे किप्पुर युद्ध कहा गया। 19 दिन तक चले इस युद्ध में इजरायल की जीत हुई। उसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा था। जिसे देखते हुए ब्रयान ने वहां भी जाकर लोगों को हैलो डे मनाने के लिए जागरूक किया जिसे वो आपसी नफरत को भूलाकर प्यार से गले मिले ले। अंतत: हुआ भी ऐसा ही लोग के बीच तनाव खत्म हुआ। फिर से दोनों देश आपस में मिलकर रहना शुरू कर दिए।
4 of 6
hello day
- फोटो : instagram
तो वहीं पूरी दुनिया में नेताओं को हैलो डे मनाने के लिए ब्रयान ने देश के सभी नेताओं को पत्र लिखकर इस दिन को मनाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें उन्होंने सात अलग-अलग भाषाओं में 1360 पत्र लिखे और इसे मनाने के लिए सहयोग देने की बात कही।
5 of 6
world hello day
- फोटो : pixabay
जिसका रिजल्ट भी सामने आया 15 देश के लोगों ने पहले ही साल इस दिन को मनाया और धीरे-धीरे इस दिन को मनाने वालो की संख्या बढ़ती चली गई। इस दिन को मनाते हुए 45 साल बीत चुके है। और अब तक पूरे 180 देशों में इस दिन को मनाया जाता है। करीब 31 शांति पुरस्कार विजेताओं ने इस दिन को मनाने के लिए समर्थन जताया है।