फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली की मस्ती में कहीं बच्चे न कर बैठें ये गलतियां, पहले से रहें सतर्क

Thu, 06 Mar 2025 10:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 06 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

होली को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए पर्व के दौरान बच्चों से होने वाली गलतियों के बारे में  उन्हें पहले से सतर्क कर दें और खुशहाल माहौल तैयार करें।

विज्ञापन
Holi Precaution Tips Common Mistakes Kids Make During Holi Keep Them Safe in Advance
होली में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Holi Precaution Tips:  होली का त्योहार मौज-मस्ती का पर्व है। हालांकि होली की मस्ती में बच्चे कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। होली के दौरान बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खुशी और उमंग का यह पर्व सुरक्षित भी होना चाहिए। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं, जिनका पालन करके आप अपने बच्चों के लिए होली को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। इस टिप्स को अपनाकर बच्चों की त्वचा, सेहत और सुरक्षा पूरी तरह बनी रह सकती है। होली को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए पर्व के दौरान बच्चों से होने वाली गलतियों के बारे में  उन्हें पहले से सतर्क कर दें और खुशहाल माहौल तैयार करें।

Holi Precaution Tips Common Mistakes Kids Make During Holi Keep Them Safe in Advance
त्वचा और बालों की सुरक्षा - फोटो : Adobe stock

त्वचा और बालों की सुरक्षा
 

  • होली खेलने से पहले बच्चे की त्वचा और बालों पर सरसों, नारियल या जैतून का तेल जरूर लगाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाता है और त्वचा को नुकसान नहीं होता है।
  • बच्चे को  सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनाएं जिससे उनकी त्वचा सुरक्षित रहे और रंग आसानी से निकल सके।
  • आंखों में रंग जाने से जलन हो सकती है। इसलिए बच्चों को सनग्लासेस या गॉगल पहनाएं
Holi Precaution Tips Common Mistakes Kids Make During Holi Keep Them Safe in Advance
होली के रंगों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock

होली के रंगों का ध्यान रखें
 

  • बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है इसलिए रासायनिक रंगों की बजाय हर्बल या आर्गेनिक रंगों का ही उपयोग करें। 
  • बच्चे गीले रंग से खेलना पसंद करते हैं लेकिन कोशिश करें कि छोटे बच्चों को गीले रंगों की बजाय गुलाल से होली खेलने दें, जिससे एलर्जी या संक्रमण का खतरा कम हो।
  • अधिक चमकदार और गाढ़े रंगों में केमिकल और भारी धातुएं हो सकती हैं, जो बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Precaution Tips Common Mistakes Kids Make During Holi Keep Them Safe in Advance
होली में सेहत का ध्यान - फोटो : Adobe stock

खान-पान पर ध्यान

  • बच्चे को बाहर का तला-भुना खाद्या पदार्थ देने के बजाए घर की बनी गुजिया, दही भल्ले आदि चीजें ही दें।
  • ध्यान रखें कि रंगों की मस्ती में बच्चा ज्यादा मीठा या कोल्ड ड्रिंक न पिए, इससे गले में खराश या पेट में दिक्कत हो सकती है।
  • होली के दौरान अगर  बच्चा कुछ खा रहा है तो पहले साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोए, उसके बाद ही खाने की सामग्री छुएं।
विज्ञापन
Holi Precaution Tips Common Mistakes Kids Make During Holi Keep Them Safe in Advance
पानी बचाएं और गंदे पानी से बचें  - फोटो : Adobe stock

पानी बचाएं और गंदे पानी से बचें 

  • कई बार होली पर बच्चे गंदे पानी, कीचड़ या अंडों से खेलते हैं, जिससे उन्हें संक्रमण या एलर्जी हो सकती है।
  • बच्चों को सूखी होली खेलने के लिए प्रेरितकरें जिससे पानी बर्बाद होने से बचाया जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed