फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: इन आइडियाज से जीवनसाथी संग होली के त्योहार को बनाएं यादगार

Thu, 13 Mar 2025 08:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

यदि आप इस बार अपने जीवनसाथी के साथ होली को खास और रोमांटिक बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas With Partner Romantic Ways To Celebrate Holi With Partner
होली - फोटो : instagram

Holi 2025 Celebration Ideas With Partner: होली आने वाली है। हिंदू  परिवारों में होली का पर्व उत्साह और मस्ती का पर्व होता है, जिसे बच्चे ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी धूमधाम से मनाते हैं। होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि प्रियजनों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल संजोने का मौका भी देता है। होली को यादगार बनाने के लिए किसी बड़े आयोजन की जरूरत नहीं है,बल्कि छोटे-छोटे तरीकों से खुशियां मनाई जा सकती है और एक दूसरे को खास महसूस करा सकते हैं। जिन लोगों की नई शादी हुई है,  वह अपने जीवनसाथी के साथ पहली बार होली का पर्व  मनाने के लिए उत्साहित होंगे।  यदि आप इस बार अपने जीवनसाथी के साथ होली को खास और रोमांटिक बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं। 


 

Holi 2025 Celebration Ideas With Partner Romantic Ways To Celebrate Holi With Partner
होली सरप्राइज प्लान करें - फोटो : iStock

होली सरप्राइज प्लान करें

  • अपने जीवनसाथी को एक खूबसूरत होली गिफ्ट दें, जैसे उनकी पसंदीदा मिठाई, परफ्यूम या कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट।  
  • होली के दिन उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखें, जिसमें आपके दिल की बातें हों।  
  • अगर वे संगीत प्रेमी हैं, तो उनके लिए होली स्पेशल प्लेलिस्ट तैयार करें।  
Holi 2025 Celebration Ideas With Partner Romantic Ways To Celebrate Holi With Partner
प्यार भरी रंगों की होली - फोटो : Adobe stock

प्यार भरी रंगों की होली

  • अपने जीवनसाथी को प्राकृतिक गुलाल से रंगें और साथ में हल्के रंगों की होली खेलें।  
  • चेहरे पर प्यार भरा गुलाल लगाते समय रोमांटिक अंदाज अपनाएं।  
  • पानी की जगह फूलों से होली खेलें, यह अनोखा अनुभव देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas With Partner Romantic Ways To Celebrate Holi With Partner
होली - फोटो : instagram

रोमांटिक होली डेट प्लान करें
 

  • होली की शाम को एक कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम करें।  
  • घर की छत या बालकनी में हल्की लाइटिंग और फूलों की सजावट करें।  
  • एक साथ पकवान बनाएं और होली स्पेशल डिनर का आनंद लें।  
विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas With Partner Romantic Ways To Celebrate Holi With Partner
होली - फोटो : instagram

प्यार भरा होली डांस

  • होली के गानों पर डांस करें, यह आपके रिश्ते में और नजदीकियां बढ़ाएगा।  
  • "रंग बरसे" और "बलम पिचकारी" जैसे होली के गानों पर डांस करने से मजा दुगुना हो जाएगा।  
  • आप दोनों मिलकर डांस का कोई नया स्टेप ट्राय कर सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed