फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: माता-पिता की इन गलततियों की वजह से बच्चा बोलने लगता है झूठ

Wed, 12 Mar 2025 04:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

अगर आपका बच्चा बार-बार झूठ बोलता है, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपकी ही कुछ परवरिश की गलतियां हों। आइए जानते हैं वे 5 बड़ी गलतियां, जो बच्चों को झूठ बोलने पर मजबूर कर सकती हैं।  

विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes Of Parents That Turn Your Children into Liars
बच्चे झूठ क्यों बोलते हैं? - फोटो : Adobe

Parenting Tips : बच्चा अक्सर वही करता है जो वह अपने आसपास होते देखता है। ऐसे में उसके व्यवहार पर सबसे ज्यादा असर बच्चे के माता पिता का ही होता है। हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा ईमानदार बने, अच्छे आचरण को अपनाएं लेकिन अनजाने में माता पिता ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से बच्चा झूठ बोलना, बातें छुपाना सीख जाता है।



झूठ बोलना सामान्य  मानवीय प्रवृत्ति हो सकती है लेकिन अगर बच्चा बार-बार झूठ बोलने लगे तो यह चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा बार-बार झूठ बोलता है, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपकी ही कुछ परवरिश की गलतियां हों। आइए जानते हैं वे 5 बड़ी गलतियां, जो बच्चों को झूठ बोलने पर मजबूर कर सकती हैं।  

Parenting Tips 5 Mistakes Of Parents That Turn Your Children into Liars
सख्त अनुशासन और डर - फोटो : Istock

सख्त अनुशासन और डर

जब माता पिता बच्चे को छोटी-छोटी गलतियों पर बहुत ज्यादा डांटते हैं या सजा देते हैं, तो बच्चा झूठ बोलने लगता है। बच्चे को लगता है कि सच बोलने से उसे डांट पड़ेगी, इसलिए वह झूठ बोलकर बचने की कोशिश करता है।  जब माता-पिता बच्चे की हर गलती पर गुस्सा करते हैं और दंड देते हैं, तो वह डर के कारण झूठ बोलना शुरू कर देता है। अभिभावक को चाहिए कि वह बच्चे को माहौल दें, जहां वह स्वयं अपनी गलती स्वीकार करें और उससे सीख लें। बिना गुस्से के बच्चे को समझाएं कि सच बोलना क्यों जरूरी है। 

Parenting Tips 5 Mistakes Of Parents That Turn Your Children into Liars
खुद झूठ बोलना - फोटो : Istock

खुद झूठ बोलना

बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। अगर माता-पिता खुद झूठ बोलते हैं, तो बच्चा भी इसे सही मान लेता है। कई बार माता पिता भूलवश ऐसी बाते कह जाते हैं जो बच्चों को झूठ बोलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं जैसे, बोल देना पापा घर पर नहीं हैं, तो बच्चा सीखता है कि झूठ बोलना ठीक है। कई बार माता-पिता बेवजह बहाने बनाते हैं या वादे तोड़ते हैं, जिससे बच्चा भी झूठ को सामान्य मानने लगता है।  

अगर आप नहीं चाहते है कि आपका बच्चा झूठ बोले तो उसके सामने खुद ईमानदारी दिखाएं। छोटी-छोटी बातों में भी सच बोलने की आदत डालें, ताकि बच्चा भी ईमानदारी सीखे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes Of Parents That Turn Your Children into Liars
बच्चे की बातें नजरअंदाज करना - फोटो : Adobe stock

बच्चे की बातें नजरअंदाज करना

जब माता-पिता बच्चे की भावनाओं को अनसुना करते हैं, तो बच्चा अपनी बात कहने के लिए झूठ का सहारा ले सकता है। कई बार बच्चा कुछ बताना चाहता है, और माता-पिता उसे गंभीरता से नहीं सुनते, तो वह अपनी बात को दिलचस्प बनाने के लिए झूठ बोलने लगता है।अगर माता-पिता हर बात को नकार देते हैं या मजाक उड़ाते हैं तो बच्चा सच बोलने से कतराने लगता है।  

इसलिए माता पिता को बच्चे की बातें ध्यान से सुननी चाहिए और उसे सम्मान देना चाहिए। अगर बच्चा कोई गलत बात करता है, तो उसे प्यार से सही और गलत का फर्क समझाएं।

विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes Of Parents That Turn Your Children into Liars
ज्यादा उम्मीदें और दबाव डालना - फोटो : freepik.com

ज्यादा उम्मीदें और दबाव डालना

अगर माता-पिता बच्चे से अधिक उम्मीदें रखते हैं, तो बच्चा उन पर खरा उतरने के लिए झूठ बोल सकता है। जैसे जब माता-पिता बच्चे पर हमेशा टॉप करने का दबाव डालते हैं तो बच्चा अपने कम नंबर छुपाने के लिए झूठ बोल सकता है। बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता, तो वह गलत जानकारी देने लगता है, ताकि उसे डांट न पड़े। 

ऐसी स्थिति से बचने के लिए बच्चे को यह एहसास कराएं कि सच बोलना ज्यादा जरूरी है, भले ही गलती हो जाए।  उसकी क्षमताओं को समझें और उस पर बेवजह दबाव न डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed