Holi 2024 Safety Tips : रंगों का त्योहार होली आने वाली है। इस वर्ष होली 25 मार्च को है। होली रंगों, खुशियों और लजीज खान-पान का त्योहार है। इस पर्व को बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी उत्साह से मनाते हैं। बच्चे तो होली को लेकर अति उत्साहित रहते हैं। पहले से ही अपनी पिचकारी मंगवा लेते हैं, और उसमें पानी भरकर खेला करते हैं। होली वाले दिन तो पिचकारी और रंग लेकर घर के बाहर निकल जाते हैं। दोस्तों, आस पड़ोसियों पर पिचकारी के रंगों की बौछार करने से बच्चों को रोकना मुश्किल हो जाता है। बच्चों के इस उत्साह और मस्ती को देख माता पिता के साथ ही करीबी भी बहुत खुश होते हैं। लेकिन होली में कई बार कुछ लापरवाही रंग में भंग का काम करती हैं। होली के उत्साह में अगर आप बच्चों की मस्ती को नजरअंदाज कर रहे हैं या उनका ध्यान नहीं दे रहे हैं तो त्योहार के मजे में खलल पड़ सकता है। इसलिए होली के दौरान बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।
Holi 2024: होली के उत्साह में बच्चों को न करें अनदेखा, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:09 AM IST
सार
होली के उत्साह में अगर आप बच्चों की मस्ती को नजरअंदाज कर रहे हैं या उनका ध्यान नहीं दे रहे हैं तो त्योहार के मजे में खलल पड़ सकता है। इसलिए होली के दौरान बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन