Holi 2023 Wishes in Hindi : 25 मार्च को होली का पावन और मस्ती वाला पर्व मनाया जा रहा है। एक दिन पहले यानी आज शाम को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व है। होलिका दहन के बाद लोग पूजा करते हैं और एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर गले लगते हैं। इस दौरान एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होलिका दहन या रंगों की होली आप अपने साथ रहने वाले, जैसे परिवार, आस पड़ोसियों के साथ मनाते हैं। लेकिन दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य करीबियों से इस दिन हो सकता है कि मुलाकात संभव न हो सके।
Happy Holi 2024 Wishes: होली के खास वॉलपेपर भेजकर दोस्तों को दें रंगों के पर्व की बधाई
आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अपने दोस्तों और दूर बैठे रिश्तेदारों को भी सबसे पहले होली की शुभकामनाएं भेजें। यहां से आसानी से होली के वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
भिगोकर तुझे पानी में,
तेरे संग भीग जाना है,
करके रंगों से रंगीन हाथ,
तेरे गालों पर रंग लगाना है।
होली की बधाई
अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली।
होली की बधाई
होली के इस त्यौहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है।
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है।
होली की बधाई
सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें
आपके चेहरे पर होली का रंग हो
होली की बधाई