फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म प्रोड्यूसर रह चुके हैं कुमारस्वामी, राजनीति में आने के लिए पिता को कर चुके थे इनकार

Tue, 22 May 2018 06:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
hd kumaraswamy full profile film as career and property details
Hd Kumaraswamy

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार यानि 23 मई को शपथ लेने जा रहे एचडी कुमारस्वामी इससे पहले भी साल 2006 में राज्य की बागडोर संभाल चुके हैं। तब वह केवल 20 महीने ही सीएम के पद पर रहे थे। बाद में उनकी सरकार गिर गई थी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था। आपको बता दें कि कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के तीसरे बेटे हैं। पेशे से कुमारस्वामी फिल्म प्रोड्यूसर रहे हैं लेकिन अब वो पूर्णकालिक राजनेता हैं। 

Trending Videos
hd kumaraswamy full profile film as career and property details
एचडी कुमारस्वामी

उन्होंने सबसे पहले साल 1996 में राजनीति में प्रवेश किया था जब वह रामनगर जिले के कर्मपुरा संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे। साल 1998 में उन्होंने दोबारा इसी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन बहुत कम वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गए। साल 2004 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने कुमारस्वामी की किस्मत खोल दी थी। 

hd kumaraswamy full profile film as career and property details
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

कुमारस्वामी दूसरी शादी को लेकर भी चर्चा में रहे। उनके खिलाफ इस बाबत कोर्ट में भी शिकायत की गई लेकिन सबूतों के अभाव में वह बरी हो गए। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने कन्नड़ फिल्मों की मशहूर हीरोइन राधिका से शादी कर ली है और उनसे एक बच्ची है। हालांकि सावर्जनिक स्थलों पर कुमारस्वामी अपनी पहली पत्नी अनीता कुमारस्वामी के साथ ही नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hd kumaraswamy full profile film as career and property details
HD Kumaraswamy

कुमारस्वामी पहले राजनीति में नहीं आना चाहते थे। पिता देवगौड़ा के कहने के बावजूद उन्होंने मना कर दिया था और अपने पसंदीदा काम फिल्म प्रोड्यूसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में व्यस्त रहते थे। उन्हें फिल्म प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन में महारथ हासिल है। उन्होंने कन्नड़ में 'चंद्र चकोरी' नाम से एक फिल्म बनाई थी जो काफी सुपरहिट हुई थी। ये फिल्म 365 दिन तक सिनेमाघरों में चलती रही थी।

विज्ञापन
hd kumaraswamy full profile film as career and property details
एचडी कुमारस्वामी

आपको बता दें कि 58 साल के कुमारस्वामी कॉलेज के दिनों में कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार के बहुत बड़े फैन थे। इनकी दीवानगी का आलम यह था कि फिल्मों में राजकुमार जो कपड़े पहनते थे ठीक उसी तरह के कपड़े खासकर पैन्ट, कुमारस्वामी तुरंत सिलवा लेते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed