फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2021: रिश्ते में हो रही है अनबन या टूट रहा है रिश्ता, तो इस तीज करें ये अचूक उपाय

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for couples
हरितालिका तीज 2021: रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक डोर से बंधा होता है और जब जरा सा भी इस डोर को तेजी से खींचा जाए तो इस प्यार की डोर को टूटने में समय नहीं लगता है। इसलिए जरूरी है कि अपने शादीशुदा जीवन को प्यार के साथ आगे बढ़ाया जाए। शादीशुदा जिंदगी में तो लोगों का अपने पार्टनर संग विवाद चलता रहता है, लेकिन जो लड़कियां शादीशुदा नहीं होती हैं उनके लिए लड़के भी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उनकी शादी होने में भी दिक्कत पैदा होती है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कतें हो रही हैं, तो आप इस हरतालिका तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव को मनाने के लिए उनका व्रत रख सकती हैं। हो सकता है कि इस बार आपकी बात बन जाए। इस दिन शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां अपनी हर इच्छा पूर्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन उपाय के बारे में, जो आपके काम आ सकते हैं।

hartalika teej 2021 relationship tips for couples
हरितालिका तीज 2021: रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अगर नहीं मिल रहा है पति से प्रेम

  • अगर आपको आपके पति प्रेम नहीं कर रहे हैं, तो आपको इस तीज के मौके पर निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करना है और फिर भगवान शिव को जल और इत्र चढ़ाना है। साथ ही मां पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं और साथ ही सिंदूर भी लगाएं। इसके बाद पूजा करें और पार्वती मां को चढ़ाई हुई चुनरी में 11 रुपये बांधकर अपने पास रख लें। इससे आपका काम बन सकता है।
hartalika teej 2021 relationship tips for couples
हरितालिका तीज 2021: रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अगर होते हैं खूब लड़ाई-झगड़े

  • पति-पत्नी के रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही तकरार भी इसी रिश्ते में देखी जाती है। लेकिन कई लोगों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में इस दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुगम होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for couples
हरितालिका तीज 2021: रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अगर बार-बार टूट रहा है रिश्ता

  • जिन लड़कियों का रिश्ता बार-बार टूट रहा है और उनकी शादी में बाधाएं पैदा हो रही हैं, तो ऐसी लड़कियों को इस दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। पीले वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर चंदन लगाएं और भगवान शिव को जल अर्पित करें। वहीं, माता पार्वती को कुमकुम अर्पित करें और इस कुमकुम को बाद में अपने माथे पर भी लगाएं। साथ ही ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for couples
हरितालिका तीज 2021: रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पति की उम्र लंबी होती है

  • हर पत्नी चाहती है कि उसके पति की आयु लंबी हो और वो जिंदगी भर उसके साथ रहे। इसके लिए आपको इस दिन व्रत रखना चाहिए, जिसके बदले में माता पार्वती महिलाओं को आशीर्वाद देती हैं और उनके पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। बस ध्यान रहे कि इस दिन महिलाओं को क्रोध करने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed