फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej Born Baby Names: तीज पर जन्मी बेटी के लिए नाम खोज रहे हैं? ये 25 नाम हमेशा रहेंगे ट्रेंड में

Sun, 27 Jul 2025 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

Hariyali Teej Baby names: बच्चे का नाम ऐसा होना चाहिए जो उसके व्यक्तित्व, संस्कार और सुंदरता का प्रतीक बने। इस लेख में हरियाली तीज में जन्मी बेटी के नामकरण के लिए कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नामों के विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hariyali Teej Born Baby Girl Names In Hindi Hariyali teej pr janme bachhi ke name
हरियाली तीज में जन्मी बेटी का नाम - फोटो : Adobe

Hariyali Teej Born Baby Names: हरियाली तीज का पर्व सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह दिन मां पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। हरियाली तीज पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस शुभ दिन अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है, तो वह आपके जीवन में भगवान के आशीर्वाद की तरह है। ऐसे में हरियाली तीज पर जन्मी बच्ची के लिए ऐसा नाम चुनना चाहिए जो न केवल सुंदर हो, बल्कि उसमें धार्मिकता, प्रकृति और शक्ति का संगम हो। हरियाली तीज जैसे शुभ पर्व पर जन्मी बेटी किसी सौभाग्य से कम नहीं होती। उसका नाम ऐसा होना चाहिए जो उसके व्यक्तित्व, संस्कार और सुंदरता का प्रतीक बने। इस लेख में हरियाली तीज में जन्मी बेटी के नामकरण के लिए कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नामों के विकल्प दिए जा रहे हैं।

Hariyali Teej Born Baby Girl Names In Hindi Hariyali teej pr janme bachhi ke name
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

हरियाली तीज पर जन्मी बेटियों के लिए नामों की लिस्ट


प्रकृति और हरियाली से जुड़े नाम

वसुंधरा    

हरियाली तीज पर बेटी का जन्म हुआ है या इस दिन बेटी का नामकरण करना है तो उसे वसुंधरा नाम दिया जा सकता है। वसुंधरा का अर्थ है धरती माता। 

हरिणी    

प्रकृति और हरियाली से जुड़ा नाम देने के लिए बेटी को हरिणी नाम से पुकार सकते हैं। हरिणी शब्द का अर्थ है, हिरण के समान सुंदर।

वर्णिका    

वर्णिका का मतलब है पवित्र वृक्ष की छाया। बेटी के लिए वर्णिका नाम सुंदर, अनोखा और अर्थपूर्ण हो सकता है।

अंबिका   

हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ा पर्व है। इस दिन जन्मी बेटी को देवी पार्वती के अनेक नामों में से एक अंबिका नाम दिया जा सकता है।

कनिका 

हरियाली के इस पर्व में जन्मी बेटी के लिए कनिका नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण हो सकता है। कनिका का मतलब है छोटे फूल या कली। 

Hariyali Teej Born Baby Girl Names In Hindi Hariyali teej pr janme bachhi ke name
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

धार्मिक और देवी प्रेरित नाम

गौरी  

हरियाली तीज के मौके पर बेटी को मा पार्वती का नाम गौरी दे सकते हैं। गौरी का एक अर्थ उज्जवल या सुंदर भी होता है। 

त्रिपुरा    

धार्मिक और सशक्त नाम देने के लिए लड़की को त्रिपुरा नाम दे सकते हैं। त्रिपुरा का मतलब है तीनों लोकों की देवी।

शिवांगी  

शिवांगी का अर्थ है शिव की शक्ति। बेटी के लिए शिवांगी नाम भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद जैसा ही है।

कौशल्या  

बेटी को कौशल्या नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ है धार्मिक गुणों वाली। कौशल्या भगवान श्रीराम की माता का नाम है।

नंदिनी   

अपनी बिटिया को प्यारा सा नाम देना चाहते हैं तो नंदिनी नाम बहुत उत्तम रहेगा। नंदिना का मतलब है पवित्र गाय या देवी स्वरूप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej Born Baby Girl Names In Hindi Hariyali teej pr janme bachhi ke name
बेटी का नाम - फोटो : Freepik

मॉडर्न और यूनिक नाम

इशिता  

हरियाली तीज पर जन्मी बेटी को यूनिक और आज के दौर का नाम देना चाहते हैं तो इशिता नाम को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इशिता का मतलब है इच्छा शक्ति या लीडरशिप।

अन्विता 

बिटिया रानी के लिए अन्विता आधुनिक नाम है। अन्विता माॅडर्न नाम होने के साथ ही अच्छे अर्थ वाला है। अन्विता का मतलब होता है ज्ञानी या बुद्धिमान।

दिव्यांशी

बेटी का नाम दिव्यांशी रखा जा सकता है। दिव्यांशी का अर्थ दिव्य भाग यादिव्य अंश है।

सनाया 

आधुनिक नामों की लिस्ट में सनाया नाम उत्कृष्ट है। सनाया का मतलब है विशिष्ट या खास।

वायना

वायना यानी सुंदरता की प्रतीक। ये नाम आज के दौर की लड़की के लिए नया, अनोखा होने के साथ अर्थ वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed