Happy Valentines Day 2023 Wishes: हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए खास दिन होता है। यह एक पर्व की तरह है, जिसे हर प्यार करने वाला सेलिब्रेट करना चाहता है। सात दिनों के वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन अपने पार्टनर के दिल के और करीब आने का मौका देता है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है। गुलाब देकर आप पार्टनर को इशारों में प्यार का इजहार करते हैं। प्रपोज डे पर लफ्जों में दिल की बात करते हैं। चॉकलेट डे और टेडी डे पर साथी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं और हग डे व किस डे पर प्यार के स्पर्श को महसूस करते हैं। इन सबके बाद आता है वैलेंटाइन डे। इस दिन आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन स्पेशल शुभकामना संदेश भेजकर प्यार का एहसास दिला सकते हैं। वैलेंटाइन डे के लिए इस लेख में आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।
Valentine Day 2023 Wishes: वैलेंटाइन पर इस तरह पार्टनर से करें प्यार का इजहार, भेजें ये आकर्षक वाॅलपेपर
हर दिन के लिए यहां आकर्षक वैलेंटाइन वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है।
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी,
हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,
ऐसा में कुछ आज करूं।
ना होने दूं कभी मोहब्बत कम,
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे