फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentines Day 2022: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस तरह से मनाएं वैलेंटाइन डे, पार्टनर को दूरी नहीं होगी महसूस

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Tips To Celebrate Valentine Day in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2022 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock

प्रेमी जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे बहुत ही खास मौका होता है। इस दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। अपने इश्क को जाहिर करते हैं और पार्टनर को यह महसूस कराते हैं कि उनके जीवन में पार्टनर के साथ की क्या अहमियत है लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर कपल एक दूसरे से मिल ही न सके तो इस खास मौके को कैसे सेलिब्रेट करें? दरअसल, कई कपल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, ऐसे में वैलेंटाइन डे पर हो सकता है कि उनकी मुलाकात न हो पाए। हो सकता है कि कपल में से किसी एक को दफ्तर से छुट्टी न मिल सके। ऐसी स्थिति में अक्सर, दूसरा पार्टनर आपके न होने से नाराज भी हो जाता है। लेकिन अगर दूर रहकर भी प्यार के इस पर्व को हंसी खुशी मनाना चाहते हैं तो कुछ आसान आइडिया अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि वैलेंटाइन डे पर दूरी होने के बाद भी कपल कैसे इस खास दिन को यादगार बना सकते हैं।

Happy Valentines Day 2022 Tips To Celebrate Valentine Day in Long Distance Relationship
long distance relationship

तोहफा भेजें

वैलेंटाइन डे पर प्यार करने वाले अपने साथी को तोहफा दे सकते हैं। एक दूसरे से दूर हैं तब तो गिफ्ट बनता है। आजकल ऑनलाइन गिफ्ट आर्डर करना और उसे सीधे पार्टनर के पते पर पहुंचाना आम बात हो गई है। आप उनके पते पर, ऑफिस के पते पर या किसी दोस्त के पते पर गिफ्ट भेज कर उन्हे सरप्राइज कर सकते हैं। तोहफे के साथ एक प्यार भरा संदेश भी लिख कर भेजेंगे तो उन्हें आपसे दूर होने की कमी महसूस नहीं होगी।

Happy Valentines Day 2022 Tips To Celebrate Valentine Day in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2022 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : istock

दूरी का न होने दें एहसास

आमतौर पर वैलेंटाइन डे पर कपल रोमांटिक डेट, मूवी देखने या कैंडल लाइट डिनर आदि करना चाहते हैं लेकिन आपकी गैरमौजूदगी में पार्टनर इस सब इवेंट को मिस कर सकता है। ऐसे में आप उन्हें महसूस न होने दें कि आप दोनों का रिलेशनशिप अन्य कपल की तरह नहीं है। उन को अकेलापन और आपसे दूरी महसूस न होने दें। इसके लिए आप वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे के लिए उनकी पसंद का खाना बनाएं या एक दूसरे के पते पर एक जैसा खाना आर्डर करें। तय समय पर वीडियो कॉल करें और वर्चुअल डिनर डेट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Tips To Celebrate Valentine Day in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2022 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Pixabay

साथ में देखें मूवी

किलोमीटर की दूरी को रिश्तों की दूरी न बनने दें। साथ न होने के बाद भी आप अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक मूवी देख सकते हैं। इसके लिए एक तय समय पर जब दोनों लोग फ्री हों तो एक ही मूवी को प्ले करें और साथ देखें। आजकल कई सुविधाएं हैं, जिसमें लोग एक ही फिल्म देखते देखते चैट भी कर सकते हैं। जब पार्टनर मूवी देख रहा हो तो उसके लिए स्नैक्स करके उनके पते पर भेज सकते हैं। इससे उन्हे महसूस होगा कि आप उनके साथ ही हैं।

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Tips To Celebrate Valentine Day in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2022 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock

कह दें दिल की बात

कई बार प्यार को जाहिर करना पड़ता है। मात्र कह कर नहीं बल्कि शब्दों को संदेश का रूप देकर भी आप उन्हें आपकी भावनाएं समझने का मौका दे सकते हैं। ऐसे में उनके लिए लव लेटर लिख सकते हैं। दूर हैं तो चैट या एसएमएस के जरिए अपने प्रेम संदेश को भेजें। आपके दिल में जो कुछ भी है, उसे लिख कर भेज दें। लिखने में कंजूसी न करें, बल्कि भावनाओं को बहने दें। उनके साथ वर्चुअली बातचीत करें लेकिन आप व्यस्त हैं, ऐसा उन्हें महसूस न कराएं। बल्कि जब तक उनसे बात करें, यहीं एहसास कराएं कि दूर होकर भी आप उनको सबसे अधिक वक्त देना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed