फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentine Day 2024: मीलों की दूरी को करें कम, इस तरह मनाएं लाॅन्ग डिस्टेंस कपल वैलेंटाइन डे

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
सार

लॉन्ग डिस्टेंस वाले कपल रिलेशनशिप में होते हुए भी वैलेंटाइन डे कैसे मनाएं यह जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर दूरी होने के बावजूद लॉन्ग डिस्टेंस कपल कैसे मना सकते हैं ये दिन।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2024 How to Celebrate Valentine  in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2024 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Istock

Happy Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। एक दूसरे के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। हालांकि कुछ कपल एक दूसरे के साथ नहीं रहते। शिक्षा या नौकरी के कारण एक दूसरे से अलग-अलग शहरों, राज्य या देश में रहते हैं। अब ऐसे कपल वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने साथी के बिना अकेलापन महसूस करते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस वाले कपल रिलेशनशिप में होते हुए भी वैलेंटाइन डे कैसे मनाएं यह जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर दूरी होने के बावजूद लॉन्ग डिस्टेंस कपल कैसे मना सकते हैं ये दिन।

Happy Valentine Day 2024 How to Celebrate Valentine  in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2024 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : iStock

तोहफा दें

वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को तोहफा दे सकते हैं। एक दूसरे से दूर हैं तो ऑनलाइन गिफ्ट आर्डर कर सकते हैं और सीधे उनके पते तक पहुंचा सकते हैं। चाहे तो उनके दफ्तर या दोस्त के पते पर तोहफा भेजकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। तोहफे के साथ प्यार भरा संदेश लिखकर भेजें ताकि आपकी कमी साथी को महसूस न हो।

Happy Valentine Day 2024 How to Celebrate Valentine  in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2024 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप

दूर होकर भी पास

आमतौर पर वैलेंटाइन डे पर कपल रोमांटिक डेट, मूवी देखने या डिनर आदि के लिए जाना चाहते हैं लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले पार्टनर की गैरमौजूदगी में इस तरह के इवेंट मिस करते हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें। आप साथी के साथ वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे के लिए एक जैसा खाना ऑर्डर करके एक समय पर वीडियो कॉल करें और वर्चुअल डिनर डेट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2024 How to Celebrate Valentine  in Long Distance Relationship
वैलेंटाइन डे 2024 लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : istock

साथ में मूवी डेट

दूर रहकर भी दूरी का अहसास न होने दें। वैलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ मूवी डेट एन्जॉय कर सकते हैं। दूर होकर मूवी कैसे देखें? जब दोनों के पास समय हो तो एक ही मूवी प्ले करें और साथ देखें। आजकल एक ही फिल्म देखते-देखते चैट करने की भी सुविधा मिलती है। मूवी के बीच पार्टनर के लिए स्नैक्स उनके पते पर भिजवाएं।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2024 How to Celebrate Valentine  in Long Distance Relationship
आई लव यू - फोटो : Istock

कह दें दिल की बात

मीलों की दूरी दिल की दूरी नहीं बननी चाहिए। प्यार जाहिर करने के लिए शब्दों को संदेश का रूप देकर भी आप उन्हें भावनाएं समझने का मौका दे सकते हैं। ऐसे में उनके लिए लव लेटर लिख सकते हैं। दूर हैं तो चैट या एसएमएस के जरिए अपने प्रेम संदेश को भेजें। लिखने में कंजूसी न करें, बल्कि भावनाओं को बहने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed