फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teddy Day 2022: अगर लड़का दे इस तरह के टेडी बियर तो समझें उनके दिल का हाल

Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Happy Teddy Day 2022 Gift For Girlfriend Which Teddy Bear Colour Express Love On Valentine Day
Happy Teddy Day 2022 - फोटो : pexel

फरवरी महीना शुरु होते ही, प्रेमी जोड़े उत्साहित हो जाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। इसे प्यार करने वालों के लिए खास दिन माना जाता है। उसके एक हफ्ते पहले यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत होती है। वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन खास होता है, जिसे कपल अपने पार्टनर के साथ अलग अलग तरह से मनाते हैं। खास बात यह रहती है कि हर दिन के अलग मायने होने के साथ ही पार्टनर के लिए हर दिन के मुताबिक कुछ खास गिफ्ट भी होते हैं, जिन्हें देकर वह अपनी भावनाएं अपने साथी को बताते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे होता है। इस दिन लोग अपने साथी को टेडी बियर देकर प्यार जाहिर करते हैं। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने पसंद होते हैं इसलिए लड़के अपने प्रेमिका को टेडी बियर देते हैं। लेकिन टेडी बियर देना ही उनकी भावना को नहीं व्यक्त करता बल्कि गुलाब के रंग की तरह टेडी बियर के रंग का भी अलग महत्व और भावनाओं से नाता होता है। ऐसे में लड़के टेडी बियर खरीदते समय उनके रंग और डिजाइन पर खास ध्यान दें और लड़कियां टेडी मिलने पर समझें बाॅयफ्रेंड की भावना।

Happy Teddy Day 2022 Gift For Girlfriend Which Teddy Bear Colour Express Love On Valentine Day
Teddy Day - फोटो : Pixabay

टेडी बियर के रंग और डिजाइन का मतलब समझें

  • एक लाल रंग का टेडी + दिल शेप चॉकलेट = आई लव यू हनी 
  • लाल रंग के टेडी पर लाल दिल का डिजाइन = आई लव यू फॉरएवर 
  • गुलाबी रंग का टेडी= थोड़ा सा प्यार हुआ है
  • गुलाबी टेडी + प्रेम पत्र = आई वॉन्ट यू
  • पीले रंग का टेडी बियर + प्रेम पत्र= आई मिस यू
  • दो पिंक टेडी= साथ मूवी देखने चलें?
  • दो लाल रंग के टेडी= लाॅन्ग ड्राइव और लंच 
  • तीन पीले रंग के टेडी= दोस्ती पक्की 

 

Happy Teddy Day 2022 Gift For Girlfriend Which Teddy Bear Colour Express Love On Valentine Day
Happy Teddy Day 2022 - फोटो : अमर उजाला

टेडी बियर खरीदते समय रखें इन बातों का भी ध्यान 

  • ऐसा टेडी बियर खरीदें जो मुलायम हो न कि सख्त और छूने मे असहज महसूस कराने वाला हो।
  • ऐसे टेडी बियर न खरीदें जिनका रंग आंखों में चुभता हो। डार्क रंग के टेडी लेने के बजाए हल्के रंग जैसे गुलाबी, लाल, क्रीम कलर के टेडी खरीद सकते हैं। 
  • टेडी बियर ऐसा हो, इसे आपका पार्टनर आसानी से घर पर भी धो सके। 
  • प्यार का इजहार करने के लिए दिल के आकार से संबंधित कोई टेडी खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Teddy Day 2022 Gift For Girlfriend Which Teddy Bear Colour Express Love On Valentine Day
Happy Teddy Day 2022 - फोटो : Pixabay

टेडी बियर केक 

टेडी डे पर अगर आप पिछले साल भी पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट कर चुके हैं या अक्सर टेडी गिफ्ट करते रहते हैं और इस बार उन्हें कुछ अलग देना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को टेडी बियर शेप का केक दे कर सरप्राइज कर दीजिए। आप चाहें तो ऐसे टेडी बियर केक पर अपने और अपने पार्टनर की फोटो भी लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Happy Teddy Day 2022 Gift For Girlfriend Which Teddy Bear Colour Express Love On Valentine Day
Happy Teddy Day 2022 - फोटो : Pixabay

टेडी बियर शेप के गिफ्ट 

टेडी बियर शेप के गिफ्ट टेडी बियर नहीं देना चाहते तो कोई खूबसूरत टेडी बियर की चेन दे सकते हैं। इसके अलावा गर्लफ्रेंड के लिए टेडी बियर शेप का पेंडेंट, टेडी वाले ब्रेसलेट या एंक्लेट भी दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed