फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Chocolate Day 2022: गर्लफ्रेंड के साथ चॉकलेट डे को बनाना है यादगार, तो जानिए ये खास बातें

Wed, 09 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Happy Chocolate Day 2022 February 9 History of Chocolate Health Benefits in Hindi
chocolate day 2022 - फोटो : pixabay

साल के सबसे रोमांटिक सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होते। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। प्यार और रिश्ते में मिठास घोलने के लिए यह दिन खास होता है। 9 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर इजहार-ए-मोहब्बत की बात करते हैं। इससे प्यार में मिठास के साथ ही चॉकलेट का महत्व भी बढ़ जाता है। इस वैलेंटाइन वीक में आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो मीठा साथ लेकर जरूर जाएं। पार्टनर का मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। पार्टनर के साथ चॉकलेट डे मनाने की तो योजना बना ली होगी लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट डे कब और क्यों मनाया जाता है? किन तरीकों से आप मना सकते हैं चॉकलेट डे को खास? जानिए चाॅकलेट डे से जुड़ी रोचक बातें। 


 
Happy Chocolate Day 2022 February 9 History of Chocolate Health Benefits in Hindi
chocolate day 2022 - फोटो : istock

कब और क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे

9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट को रिश्ते में मिठास और मजबूती लाने की एक वजह माना जाता है। चॉकलेट और प्यार के कनेक्शन को लेकर कई शोध हुए, जिनके मुताबिक माना गया कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ दुरुस्त रहती है। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमाइन और कैफीन दिमाग में एंडोरफिन रिलीज करते हैं, जिससे मन और शरीर आराम महसूस करता है।

Happy Chocolate Day 2022 February 9 History of Chocolate Health Benefits in Hindi
chocolate day 2022 - फोटो : Pixabay

चॉकलेट का इतिहास

आज जिस मीठी चॉकलेट को लोग पसंद करते हैं, पहले वह स्वाद में तीखी हुआ करती थी। अमेरिका में कोको के बीच को पीसकर कुछ मसाले और मिर्च मिलाकर तीखी चॉकलेट बनाई जाती थी। चॉकलेट स्पैनिश भाषा का शब्द है। चॉकलेट में इस्तेमाल होने वाली मुख्य सामग्री कोको के पेड़ की खोज अमेरिका के वर्षा वनों में 2000 पूर्व में की गई थी। उस समय पेड़ की फलियों में जो बीज होते थे, उसने चॉकलेट बनाई जाती थी। माना जाता है कि चॉकलेट की शुरुआत मध्य अमेरिका और मेक्सिको के लोगों ने की। बाद में स्पेन और फिर पूरे विश्व में चॉकलेट प्रसिद्ध हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Chocolate Day 2022 February 9 History of Chocolate Health Benefits in Hindi
chocolate day 2022 - फोटो : Pixabay

चाॅकलेट के फायदे

चॉकलेट खाने के कुछ शारीरिक फायदे भी होते हैं। जैसे,

चेहरे की झुर्रियों दूर होना- चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लेवनॉल एक बेहतरीन एंटी एजर बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देता। त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। आजकल फेशियल, वैक्सिंग, पैक और चॉकलेट बाथ का ट्रेंड है।

वजन कम होना- अध्ययन के मुताबिक, जो वयस्क चॉकलेट का नियमित सेवन करते हैं उनके बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट का सेवन न करने वालों की तुलना में कम होता है। जिसके कारण वजन कम करना आसान हो जाता है।

चॉकलेट से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है।

तनाव कम होना- डिप्रेशन को दूर करने में भी डार्क चॉकलेट मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। दिमाग तरोताजा रहता है और स्ट्रेस कम होता है। 

विज्ञापन
Happy Chocolate Day 2022 February 9 History of Chocolate Health Benefits in Hindi
chocolate day 2022 - फोटो : Pixabay

कैसे मनाएं चाॅकलेट डे 

चॉकलेट आपकी सेहत और लव लाइफ के लिए इतनी फायदेमंद है तो उसे खास तरीके जरूर मनाएं। इस दिन की शुरुआत सुबह सवेरे अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर करें। चाहें तो नाश्ते में चॉकलेट की कोई डिश शामिल कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे स्पा में चाॅकलेट मसाज ले सकते हैं। शाम में चॉकलेट केक से उन्हे सरप्राइज कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed