फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes: 'राखी बांधने बहन है आई...' रक्षाबंधन पर भेजें दिल छू लेने वाली ये शुभकामनाएं

Fri, 08 Aug 2025 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

Raksha Bandhan Ki Shubhkamnaye: राखी के प्यार भरे संदेश अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई बहनों को भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आप राखी के वॉलपेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही राखी कोट्स व शायरी को कॉपी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp Facebook Status to Share Brother Sister in Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Raksha Bandhan Ki Shubhkamnaye: रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है। भाई-बहनों को इस पर्व का इंतजार साल भर रहता है। रक्षाबंधन के दिन पारंपरिक रूप से बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई और बहन दोनों ही अपनी क्षमतानुसार अपने भाई या बहन की रक्षा के संकल्प के साथ ये पर्व मनाते हैं। जहां बहनें भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए उनके हाथ में रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधती हैं और उम्मीद करती हैं कि ये रक्षासूत्र भाई को हर मुसीबत से बचाएगा। वहीं भाई बहन की बांधी राखी को जब भी देखता है, उसे याद आता है कि बहन की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। इसी कर्तव्य को समझते हुए वह बहन की रक्षा का वचन देता है। 



राखी बांधने से पहले अपने भाई या बहन और रिश्तेदारों सभी को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में समझाएं। उन्हें बताएं कि राखी का पर्व क्यों मनाया जाता है। इस लेख में नीचे कई सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं जो भाई बहन के अटूट बंधन, रक्षाबंधन के पर्व को सही तरीके से मनाने और इसके महत्व को व्यक्त करते हैं। राखी के प्यार भरे संदेश अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई बहनों को भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आप राखी के वॉलपेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही राखी कोट्स व शायरी को कॉपी कर सकते हैं।  

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp Facebook Status to Share Brother Sister in Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

 
बहन की राखी में बंधा है दुआओं का धागा,
भाई की कलाई पर सजे प्यारे वादे का इरादा।


रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp Facebook Status to Share Brother Sister in Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

 
भाई का साथ और बहन की मुस्कान,
रक्षाबंधन का ये है सबसे सुंदर विधान।


रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp Facebook Status to Share Brother Sister in Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

 
राखी का त्योहार है, रेशम की डोरी है,
प्यारा सा भाई और बहनों की टोली है।
दुआ है ये साथ कभी ना छूटे,
प्यार का ये बंधन कभी न टूटे।


रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Quotes Images Whatsapp Facebook Status to Share Brother Sister in Hindi
रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala


रेशम की डोरी, स्नेह का बंधन,
रक्षा का वादा, प्यार का उपवन।
हर साल आए ये शुभ दिन,
भर दे खुशियों से जीवन।


रक्षाबंधन की शुभकामनाएं 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed