फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों को कैसे छुड़ाएं मोबाइल की लत? जानिए असरदार उपाय

Mon, 04 Aug 2025 03:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

Parenting Tips:  कुछ छोटे-छोटे बदलाव और स्मार्ट ट्रिक्स से आप बच्चों की मोबाइल पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Keep Kids Away from Mobile Check These Parenting Tips Really Work
बच्चों के लिए नुकसानदायक है मोबाइल का अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

Parenting Tips: आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना हर माता-पिता के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गेम, यूट्यूब, सोशल मीडिया ये सब बच्चों को इतना आकर्षित करते हैं कि वे बाहरी दुनिया से कटने लगते हैं। इससे न सिर्फ उनकी पढ़ाई और आंखों पर असर पड़ता है, बल्कि उनका सामाजिक विकास भी प्रभावित होता है।



अब बच्चे घर से बाहर खेलने नहीं जाना चाहते, बल्कि मोबाइल पर अपना अधिकतर वक्त बिताते हैं। आजकल का दौर तो ऐसा है कि एक साल का छोटा बच्चा मोबाइल पर वीडियो देखकर खाना खाता है, वरना रोता रहता है। वहीं 14 साल का किशोर बालक भी स्कूल से आकर मोबाइल में लग जाता है और गेम्स व यूट्यूब में घंटों बिता देता है। 

मोबाइल फोन के इस्तेमाल की लत उनके सामाजिक, शारीरिक और मानसिक विकास में बाधन बन सकती है। लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि कुछ छोटे-छोटे बदलाव और स्मार्ट ट्रिक्स से आप बच्चों की मोबाइल पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

How to Keep Kids Away from Mobile Check These Parenting Tips Really Work
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत - फोटो : Freepik.com

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के असरदार तरीके


स्क्रीन टाइम तय करें

मोबाइल की लत को कम करने के लिए बच्चों के स्क्रीन टाइम का रूल बनाएं। हर दिन के मोबाइल इस्तेमाल का एक समय तय कर दें  ताकि बच्चा पूरा दिन मोबाइल न उपयोग करके सिर्फ उसी समय तक इस्तेमाल करे। इससे वह धीरे धीरे मोबाइल की लत से दूर हो जाएंगे। 

How to Keep Kids Away from Mobile Check These Parenting Tips Really Work
एक्टिविटीज में लगाएं - फोटो : Adobe

एक्टिविटीज में लगाएं

पेंटिंग, कहानियां, आउटडोर गेम्स और DIY प्रोजेक्ट्स से बच्चों का ध्यान मोबाइल से हटाएं। उन्हें इंटरैक्टिव एक्टिविटीज में व्यस्त करें ताकि वह मोबाइल का उपयोग करना कम कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Keep Kids Away from Mobile Check These Parenting Tips Really Work
परिवार के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम - फोटो : istock

परिवार के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
 
बच्चों के साथ खेलें, बात करें और उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि मोबाइल से ज्यादा मजा परिवार के साथ है। बच्चा जब बोर फील करता है या अकेलापन महसूस करता है तो मोबाइल का उपयोग करता है जो कि लत बन जाती है लेकिन जब उसे अपने आसपास या परिवार के बीच मजा आने लगेगा तो वह मोबाइल भूल परिवार के साथ वक्त बिताएगा।

विज्ञापन
How to Keep Kids Away from Mobile Check These Parenting Tips Really Work
मोबाइल का विकल्प दें - फोटो : Freepik

मोबाइल का विकल्प दें

बच्चा मोबाइल का उपयोग मनोरंजन के लिए या समय व्यतीत करने के लिए करता है। इस कारण को समझते हुए उन्हें मोबाइल के दूसरे विकल्प उपलब्ध कराएं। जैसे बच्चों के लिए पजल्स, बोर्ड गेम्स, किताबें और संगीत जैसे विकल्प रखें, जो बच्चों में जिज्ञासा को जगाएंगे और इससे मोबाइल की लत घटेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed