फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: ये आदतें बनाती हैं आपको अच्छा इंसान, बच्चों को भी बचपन से ही सिखाएं

Sun, 18 May 2025 12:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 May 2025 12:51 PM IST
सार

Parenting Tips: यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बढ़ा होकर एक अच्छा इंसान बने तो उसे बचपन से ही कुछ आदतें सिखाएं। 

विज्ञापन
Good Habits to Teach Children for a Better Future Bachchon Ko Sikhayein Ye Adatein behtar bhavishya ke liye
ये आदतें बनाती हैं आपको अच्छा इंसान, बच्चों को भी बचपन से ही सिखाएं - फोटो : freepik.com

Parenting Tips: वो कहते हैं न, कि बच्चे वही सीखते हैं, जो वो अपने घर में देखते हैं। यही वजह है बच्चों के सामने सही से व्यवहार करना जरूरी हो जाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चों को सिखाने के साथ-साथ खुद भी फॉलो करना जरूरी हो जाता है।



दरअसल, सही आदतें न केवल किसी की व्यक्तिगत सफलता को बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं। तो उन्हें बच्चों को सिखाने से पहले खुद अपनाना जरूरी होता है। तो बस यहां हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Good Habits to Teach Children for a Better Future Bachchon Ko Sikhayein Ye Adatein behtar bhavishya ke liye
ईमानदारी - फोटो : freepik.com
ईमानदारी 

एक अच्छा इंसान वही होता है, जो मुश्किल समय में भी ईमानदारी की राह न छोड़े। इसलिए बच्चों को हमेशा सिखाएं कि ईमानदारी सबसे बड़ी नीति है, और यह उनके रिश्तों को मजबूत बनाती है। खुद में भी इस आदत को बरकरार रहने दें, ताकि बच्चे जब आपको देखें तो उन्हें सही संदेश मिले। ये आदत आपको भी बाकियों से अलग बनाकर रखेगी।


 
Good Habits to Teach Children for a Better Future Bachchon Ko Sikhayein Ye Adatein behtar bhavishya ke liye
थैंक्यू कहना सीखें - फोटो : freepik.com
थैंक्यू कहना सीखें

ये आदत तो आप अपने अंदर भी डाल लें। अपने बच्चे को भी सिखाएं कि यदि कोई उनकी हेल्प कर रहा है तो उसे थैंक्यू करें। ऐसा इसलिए जब हम अपने जीवन में मिली छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभारी रहते हैं, तो हमारी दृष्टि और सोच सकारात्मक रहती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Good Habits to Teach Children for a Better Future Bachchon Ko Sikhayein Ye Adatein behtar bhavishya ke liye
हर किसी को इज्जत देना - फोटो : Adobe
हर किसी को इज्जत देना

ये बेहद जरूरी है कि आप खुद भी ध्यान रखें और अपने बच्चों को भी सिखाएं कि उन्हें सिर्फ अपने घरवालों नहीं, बल्कि उनके अलग लोगों का भी सम्मान करें। चाहे कोई आपके घर में काम करने वाला व्यक्ति हो, या बाजार में सब्जी बेचने वाला, हर किसी को सम्मान पाने का हक है। इस बात को जहन में उतारें और अपने बच्चे को भी सिखाएं। 

 
विज्ञापन
Good Habits to Teach Children for a Better Future Bachchon Ko Sikhayein Ye Adatein behtar bhavishya ke liye
दूसरों की मदद करना - फोटो : iStock
दूसरों की मदद करना

यदि आपके सामने कोई जरूरतमंद है, तो उसकी मदद खुद से आगे बढ़कर करें। जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे भी ये देखेंगे और सीखेंगे। उन्हें भी बताएं कि किसी की मदद करने से कोई छोटा नहीं होता, बल्कि ऐसा करने से आप ही सम्मान के हकदार हो जाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed