फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Global Day Of Parents 2024: अपने माता-पिता के प्रति निभाएं ये कर्तव्य

Sat, 01 Jun 2024 12:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 12:33 PM IST
सार

आप चाहे बेटा हों या बेटी, माता पिता के लिए आपके कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारी हैं, जिन्हें आपको पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
Global Day Of Parents 2024 Children duty and responsibility towards parents in Hindi
अभिभावक दिवस - फोटो : istock

Global Day Of Parents 2024: किसी भी परिवार की नींव माता पिता पर निर्भर होती है। माता-पिता बच्चों के जीवन का सबसे पहला और जरूरी हिस्सा होते हैं। अभिभावक प्रेम, समर्पण, त्याग और करुणा का प्रतीक होते हैं।



ऐसे में माता-पिता के सम्मान में एक खास दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। हर साल 1 जून को ग्लोबल डे आफ पैरेंट्स यानी अभिभावक का वैश्विक दिन के तौर पर मनाते हैं। वर्ष 2012 में अभिभावकों को समर्पित इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई।

आप भी माता पिता के लिए यह खास दिन मनाना चाहते हैं तो बतौर बच्चे अपने कर्तव्यों के बारे में जान लें। आप चाहे बेटा हों या बेटी, माता पिता के लिए आपके कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारी हैं, जिन्हें आपको पूरा करना चाहिए।

Global Day Of Parents 2024 Children duty and responsibility towards parents in Hindi
अभिभावक दिवस - फोटो : istock

सम्मान करें

सबसे बड़ा कर्तव्य तो है कि बच्चों के मन में माता पिता के लिए सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए। हर अभिभावक ये  उम्मीद करता है कि उनका कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, लेकिन उसकी नजरों में माता पिता के लिए आदर हो। आपको वो आदर बनाकर रखना चाहिए, ताकि अभिभावक आत्मसंतुष्ट रहें।

Global Day Of Parents 2024 Children duty and responsibility towards parents in Hindi
अभिभावक दिवस - फोटो : istock

सहयोग करें

बच्चे के जन्म के बाद माता पिता उसकी हर जरूरत और इच्छा को बिना कहे जानकर उसे पूरा करते हैं। अबोध बालक के रोने मात्र से मां समझ जाती है कि बच्चा भूखा है या उसे कुछ परेशान कर रहा है। वहीं माता-पिता जब बूढ़े होते हैं और शारीरिक तौर पर कमजोर होते हैं तो उनकी निर्भरता बच्चों पर बढ़ जाती है। ऐसे वक्त पर माता पिता का सहयोग करना, उनकी मदद करना हर बच्चे का कर्तव्य है। यह सहयोग शारीरिक तौर पर भी हो सकता है और आर्थिक तौर पर भी। माता पिता का सहारा बनना आपका कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Global Day Of Parents 2024 Children duty and responsibility towards parents in Hindi
अभिभावक दिवस - फोटो : istock

स्वास्थ्य का ख्याल

अभिभावक अपनी सेहत से पहले बच्चे की चिंता करते हैं। नवजात शिशु जब देर रात तक सोता नहीं, तो अपनी नींद खोकर माता पिता उसके साथ जगते हैं। उनकी नींद पूरी नहीं होती, थकान और तबियत खराब होने लगती है। हालांकि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना बच्चे की सेहत का ध्यान देते हैं। बच्चा जब समझदार होने लगे तभी से उसे अपनी मां की थकान और पिता के पैर दर्द को समझकर उनको आराम देना चाहिए। उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों की ही होती है।

विज्ञापन
Global Day Of Parents 2024 Children duty and responsibility towards parents in Hindi
अभिभावक दिवस - फोटो : istock

जरूरतों को समझें

माता-पिता हाथ पैर चलने तक आपकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। आपकी पसंद का खाना बनाने से लेकर, खिलौने और अच्छे स्कूल में पढ़ाने तक, पहला मोबाइल फोन दिलाने से आपके कपड़ों को व्यवस्थित करने तक हर जरूरत माता पिता पूरी करते हैं। उनकी जरूरतों को समझने की जिम्मेदारी बच्चे की होती है। बेटा हो या बेटी, माता पिता के रिटायरमेंट से पहले ही उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी उठा लें। नौकरी लगने पर माता पिता को पॉकेट मनी दे सकते हैं। उनकी पसंद का खाना पिता, नए कपड़े और उनको व्यवस्थित करने का कर्तव्य बच्चों का ही होता है। हो सकता है कि उन्हें आर्थिक तौर पर आपकी जरूरत न हो, बल्कि आपके वक्त की जरूरत हो, आपको उन्हें वक्त देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed