फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिन लड़कों में होती हैं ये अच्छी आदतें, जल्दी से जीत लेते हैं लड़कियों का दिल

Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
girls like boys with this good habits in hindi
छोटी-छोटी बातें एवं आदतें लड़कियों का दिल जीतने के लिए पर्याप्त होती हैं - फोटो : Social Media

लड़कियों का दिल उन्हें तोहफे देकर, घूमा-फिराकर, मीठी-मीठी बातें करके हमेशा नहीं जीता जा सकता है लेकिन लड़कों के व्यवहार में शामिल कुछ-कुछ छोटी-छोटी बातें एवं आदतें लड़कियों का दिल जीतने के लिए पर्याप्त होती हैं। जिन लड़कों में लड़कियों को पसंद आने वाली अच्छी आदतें मौजूद होती हैं, उन्हें लड़कियों को खुश करने के लिए या उनके दिल में स्थान पाने के लिए कोई खास मशक्कत नहीं करना पड़ती है, वे आसानी से लड़कियों के मन में खुद की अच्छी छवि बनाने में कामयाब हो जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह के लड़के जल्दी से जीत लेते हैं लड़कियों का दिल। 



 

Trending Videos
girls like boys with this good habits in hindi
लड़कियां मन ही मन पसंद करने लगती हैं - फोटो : Social media

परिवार का सम्मान करने वाले
यदि आप किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कि आप उसके परिवार का भी सम्मान करें। साथ ही अपने घरवालों के बारे में भी कोई नकारात्मक बात न करें। लड़कों का दिल वे लड़के बहुत जल्दी जीत लेते हैं, जो कि सबके बारे में सोचते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां मन ही मन पसंद करने लगती हैं और उनके लिए सम्मानभाव रखने लगती हैं। 

girls like boys with this good habits in hindi
ऐसे लड़के बहुत सकारात्मक होते हैं - फोटो : social media

दूसरों की सहायता करने वाले
जो लड़के अन्य लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करते हैं, वे भी लड़कियों को अच्छे लगते हैं। बुजुर्गों के प्रति आदरभाव रखने वाले, किसी जरूरतमंद की समय पर मदद करने वाले एवं छोटे से छोटे और बड़े से बड़े व्यक्ति का सम्मान करते हैं, वे लड़कियों के दिल में बहुत जल्दी जगह बना लेते हैं क्योंकि लड़कियों का मानना है कि ऐसे लड़के बहुत सकारात्मक होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girls like boys with this good habits in hindi
ऐसे लड़कों की लड़कियां हमेशा तारीफ करती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षा का ध्यान रखने वाले
ऐसे लड़के जो रात के वक्त यदि लड़की बाहर रहती है तो उसके हाल-चाल लेते हैं, सड़क पर चलते वक्त लड़की को किनारे चलने के लिए कहते हैं, लड़की का हाथ पकड़कर उसे सड़क पार करवाते हैं, ऐसे लड़कों की लड़कियां हमेशा तारीफ करती हैं क्योंकि उनकी नजरों में वे जिम्मेदारी लेना जानते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां गंभीरता से लेती हैं, मजाक भी नहीं बनाती हैं। 

 

विज्ञापन
girls like boys with this good habits in hindi
अपने मन की बात साझा करने में भी सहज होती हैं - फोटो : pixa
समाधान खोजने वाले
लड़कियां सुलझे हुए लड़कों से बहुत अच्छे से पेश आती हैं। ऐसे लड़के जो समस्याओं का समाधान खोजने पर अधिक ध्यान देते हैं, लड़कियां उनसे अपने मन की बात साझा करने में भी सहज होती हैं क्योंकि वे उनपर विश्वास करने लगती हैं। समस्याओं को बढ़ाने वाले लड़कों को अक्सर लड़कियां नजरअंदाज करती हैं और उनसे दूर भागने लगती हैं क्योंकि ऐसे लड़के उन्हें भी नकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed