फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रिश्ते में आने लगे शिकायत तो इन तरीकों से कहें अपने मन की बात, रिश्ते में नहीं आएगी दरार

Tue, 01 Oct 2019 11:36 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Oct 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
from these steps you can say your complaint to your partner

किसी भी रिश्ते में शिकायतें होना तो आम बात है। लेकिन वह शिकायत सिर्फ शिकायत तक ही रहें , कोई बड़ी  समस्या न बन जाएं इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार यह छोटी-छोटी बातें ही रिश्ते को खत्म कर सकती हैं। इसलिए अगर आपको आपके पार्टनर से कोई शिकायत है तो उसे वक्त रहते ही सुलझा लें। अपनी शिकायत आपको सही तरीके से एक-दूसरे को बतानी चाहिए। आपका तरीका ऐसा होना चाहिए जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। 

from these steps you can say your complaint to your partner
शिकायत को बढ़ने न दें

कई बार जब हमारे दिल में कुछ होता है तो हम उस बात को अपने पार्टनर से छुपा के रखते हैं। इसी कारण एक रिश्ते में गलतफहमी आने लगती है और आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। इसलिए अगर आपको अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार की शिकायत है तो उस बारे में एक-दूसरे से जरूर बात करें। आपके दिल -दिमाग में जो भी है , वह बात आप खुलकर अपने पार्टनर से बोल दें। इससे आपके बीच की शिकायत भी खत्म हो जाएगी और रिश्ते की नींव भी मजबूत होगी। 

from these steps you can say your complaint to your partner
घुमा-फिरा कर बात ना करें

अगर आपको अपने पार्टनर से कोई शिकायत है तो उसे साफ और सीधे तौर पर बोल दें। जब आप अपनी बात को घुमाकर बोलते हैं तब समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ने लगती है। इसलिए बातों को घुमा फिरा कर बोलने के बजाय सटीक बात करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
from these steps you can say your complaint to your partner
दिल की बात कहें

 शिकायत को  खत्म करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अपनी बात को कुछ इस तरह बोलें कि आपके पार्टनर को समझ भी आ जाए और आपकी बात का ज्यादा बुरा भी न लगे। 

विज्ञापन
from these steps you can say your complaint to your partner
शिकायत जानने  की कोशिश करें

अब सारी बातें तो हो गई अब इस बात पर गौर करें कि शिकायत क्या है, शिकायत की जड़ क्या है। कई बार शिकायतें वक्त के साथ खत्म हो जाती हैं। लेकिन वह कहीं न कहीं हमारे मन पर एक छाप छोड़ जाती हैं। इसलिए एक-दूसरे की शिकायत को पूरी तरह से खत्म करें और भविष्य में बढ़ने की गुंजाइश तक न रहने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed