फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार का इजहार करने से पहले ये चार बातें रखनी चाहिए ध्यान

Tue, 01 Oct 2019 10:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Oct 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
these four things every girl should know before saying i love you
कपल - फोटो : social media

आजकल ' आई लव यू ' बोलना काफी प्रचलन में है। लेकिन ' आई लव यू ' सिर्फ तीन अक्षर नहीं होते हैं। यह वह जज्बात है जो दो लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है।' आई लव यू ' किसे रिश्ते की निजता , लगाव व अपनापन को तय करता है। इसलिए ' आई लव यू ' बोलने से पहले कुछ ऐसी बातें हैं जिनका हर लड़की को विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

these four things every girl should know before saying i love you
कपल - फोटो : social media
रिश्ते को निखरने दें

अगर आपको कोई बेहद पंसद है। आप दोनों का बातें और मुलाकातें दोनों बढ़ने लगी हैं और आप चाहती हैं कि आपका यह रिश्ता आगे बढ़े। लेकिन अपने दिल की बात को बताने से पहले , वह तीन शब्द बोलने से पहले एक बार सही से सोच लें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाजी अच्छी नहीं होती है। अपने पार्टनर को आई लव यू बोलने से पहले आप अपने रिश्ते को करीब छह महीने का समय जरूर दें। इस दौरान आप उन्हें अच्छे से जान पाएंगी , कई ऐसी स्थितियां भी आएंगी जब आपको यह पता चल जाएगा कि क्या वह आपके लिए एकदम सही है या नहीं? इन सब के बाद अगर आपका दिल और दिमाग उनके लिए सहमति देता है तो प्यार के तीन अक्षर आप बोल सकती हैं। 

these four things every girl should know before saying i love you
couple
मैं से हम का सफर तय करें 

जब आपका रिश्ता मैं से हम का सफर तय कर लें। दूसरे शब्दों में कहें तो जब आप दोनों अलग-अलग होने के बावजूद भी एक होते हैं। तब आपको यह समझ लेना चाहिए की आपका रिश्ता अब पक्का हो चुका है। जब आप लगातार सिर्फ उसी व्यक्ति के बारे में सोचते हो , उनकी पसंद -नापसंद से आपको फर्क पड़ने लगे। आप वही करते हैं जो सामने वाले को अच्छा लगता है। ऐसी स्थिति में आप उन्हें आई लव यू बोल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these four things every girl should know before saying i love you
Couple - फोटो : Pixabay
जवाब का पता लगाएं 

अपने पार्टनर को आई लव यू बोलने से पहले इस बात पर ध्यान दें कि क्या सामने से भी ऐसा ही जवाब मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हम चीज़ो को लेकर ज्यादा सोचने लगते हैं और सामने वाले के दिमागा में ऐसा ख्याल तक नहीं आया होता है। 

विज्ञापन
these four things every girl should know before saying i love you
relationship - फोटो : pixa
वक्त रहते ही अपने दिल की बात कह दें

कई बार हम आई लव यू बोलने में इतना समय लगा देते हैं कि तब तक सामने वाला इंसान इन सब चीज़ो के बारे में सोचना ही छोड़ देता है। इसलिए वक्त लें लेकिन उन्हें इस बात का इशारा जरूर दे दें कि आप उन्हें बेइंतहा प्यार करती हैं। बस आप कुछ हालात के चलते बोलने से थोड़ा कतरा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed