Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mineral extraction could only begin in Doon, other districts wait

Dehradun News: दून में ही शुरू हो सकी खनिज निकासी, बाकी जिलों में इंतजार

Tue, 10 Nov 2026 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mineral extraction could only begin in Doon, other districts wait
देहरादून। प्रदेश में खनन सत्र शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अधिकांश नदियों में अब तक खनिज निकासी शुरू नहीं हो सकी है। वन विकास निगम फिलहाल देहरादून जिले की सौंग, जाखन समेत कुछ नदियों में ही खनन शुरू करा पाया है। अन्य नदियों में जलस्तर अधिक होने के कारण खनिज निकासी का इंतजार है।
विज्ञापन

वन विकास निगम प्रदेश की 13 नदियों में खनिज निकासी कराता है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी तक देहरादून जिले की कुछ नदियों में ही खनन शुरू हो पाया है। कोटद्वार क्षेत्र की रवासन समेत अन्य नदियों में खनिज निकासी शुरू होना बाकी है। इसी तरह कुमाऊं मंडल की गौला, कोसी, शारदा, दाबका और नंधौर नदियों में भी खनन शुरू नहीं हो सका है। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि नदियों में जलस्तर अधिक होने के कारण खनन शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि, खनिज निकासी के लिए सीमांकन, रास्ते तैयार करने समेत अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य ने बताया कि कुछ नदियों में खनिज निकासी शुरू हो गई है। शेष आठ नदियों में जलस्तर कम होने के बाद खनन शुरू कराया जाएगा। इससे पहले तौल कांटे लगाने समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि जलस्तर कम होते ही खनिज निकासी शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed