फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को खुश करने के ये 5 तरीके होंगे दिल जीतने वाले

Sun, 03 Aug 2025 07:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Aug 2025 07:55 AM IST
सार

Friendship Day 2025 Celebration Ideas: इस खास दिन को अपने दोस्त के लिए खास बना देना चाहते हैं तो कुछ विकल्प दिए जा रहे है। ये विकल्प खर्चेलू नहीं हैं, बल्कि दिल छू लेने वाले हैं। 

विज्ञापन
Friendship Day Celebration Ideas 2025 Best Ways to Celebrate with Friends
फ्रेंडशिप डे 2025 - फोटो : Adobe

Friendship Day 2025 Celebration Ideas: दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता आपके जीवन में खुशियां और मौज-मस्ती लेकर आता है। जीवन की थकान, परेशानियों और संघर्ष को कम करने में दोस्त एक ऐसी औषधि के जैसा है जो तुरंत राहत देता है। आपके चेहरे पर मुस्कान लानी हो या आपकी परेशानियों को हल निकालना हो, दोस्त हर मौके पर आपके साथ होता है। इसी दोस्त और उससे आपके मजबूत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल दोस्ती दिवस मनाया जाता है। दोस्ती दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। 

इस खास दिन को अपने दोस्त के लिए खास बना देना चाहते हैं तो कुछ विकल्प दिए जा रहे है। ये विकल्प खर्चेलू नहीं हैं, बल्कि दिल छू लेने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस साल दोस्त के साथ फ्रेंडशिप डे कैसे सेलिब्रेट करें ताकि आप दोनों का दिन यादगार बन जाए, साथ ही इस दिन आप सब भुलाकर मस्ती कर पाएं।  

Friendship Day Celebration Ideas 2025 Best Ways to Celebrate with Friends
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : adobe

फ्रेंडशिप बैंड है जरूरी 

 दोस्ती दिवस मनाने की पुरानी परंपरा आज भी जिंदा है। दोस्त की कलाई पर रंग-बिरंगी फ्रेंडशिप बैंड बांधकर रिश्ते को खास बना सकते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने दोस्त की कलाई पर मित्रता का प्रतीक फ्रेंडशिप बैंड बांधें।

Friendship Day Celebration Ideas 2025 Best Ways to Celebrate with Friends
फोटोज और रील शेयर करें  - फोटो : istock

फोटोज और रील शेयर करें 

दोस्ती की यादों को सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट के जरिए शेयर करें। अपने दोस्त संग पुरानी तस्वीरें, दोस्ती वाले कोट्स और गाने लगाकर रील और स्टेट्स दोस्त के नाम डेडिकेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day Celebration Ideas 2025 Best Ways to Celebrate with Friends
फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

खत या वाॅयस नोट

आज के डिजिटल दौर में दोस्त के लिए कुछ निजी करने से रिश्ता और मजबूत बनता है। दोस्त के लिए अपने हाथों से लेटर लिख सकते हैं या फिर दिल छू लेने वाला वाॅयस नोट रिकाॅर्ड करके दोस्त को भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
Friendship Day Celebration Ideas 2025 Best Ways to Celebrate with Friends
वीडियो काॅल - फोटो : adobe

मूवी नाइट या वीडियो काॅल

अगर दोस्त दूर है तो नेटफ्लिक्स पार्टी या वीडियो काॅल से जुड़े और साथ वक्त बिताएं। मिल सकते हैं तो दोस्त के साथ मूवी या डिनर के लिए जाएं। अपने पुराने स्पाॅट पर मिलें, मस्ती करें और यादों को ताजा करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed