फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2024: सच्चे दोस्तों की पहचान करने के ये हैं बेस्ट तरीके, ऐसे लोगों से रहें हमेशा बच के

Sun, 04 Aug 2024 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसे दोस्त हैं, जो आस्तीन के सांप हैं, तो इन तरीकों को अपनाकर आप इनकी पहचान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Friendship Day 2024 signs of real and fake friends in hindi how to check loyalty of friends
फ्रेंडशिप डे के दिन करें अपने सच्चे दोस्तों की पहचान - फोटो : Istock

Friendship Day 2024: दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता है, जो बिना किसी शर्त के बस बन जाता है। इसे निभाने के लिए आपको कभी किसी नियम और कायदे की जरूरत नहीं पड़ती। स्कूल से लेकर बुढ़ापे तक में दोस्तों का साथ होना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी जिंदगी में सच्चे दोस्त हैं तो आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर सकते हैं।



कई बार ऐसा होता है कि हमें लगता है कि हमारी जिंदगी में सबसे अच्छे और खास दोस्त हैं, लेकिन असल में वो आस्तीन के सांप होते हैं। ये दोस्त आपके सामने तो आपके बहुत सगे बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपको नीचे गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में आपको ऐसे दोस्तों की पहचान करके इनसे दूरी बना लेनी चाहिए। 

अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसे दोस्त हैं, जो आस्तीन के सांप हैं, तो हम यहां आपको कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर ध्यान देकर आप अपने असली दोस्तों की पहचान कर सकते हैं। 

Friendship Day 2024 signs of real and fake friends in hindi how to check loyalty of friends
फ्रेंडशिप डे के दिन करें अपने सच्चे दोस्तों की पहचान - फोटो : iStock

समय पर सहायता

एक सच्चा दोस्त हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा। वहीं जो मौकापरस्त दोस्त होते हैं, वो सिर्फ तभी आपके साथ नजर आते हैं, जब उन्हें आपकी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपका दोस्त हर परिस्थिति में आपके साथ है तो वो आपका सच्चा दोस्त हो सकता है। उसका साथ कभी न छोड़ें। 

Friendship Day 2024 signs of real and fake friends in hindi how to check loyalty of friends
फ्रेंडशिप डे के दिन करें अपने सच्चे दोस्तों की पहचान - फोटो : Istock

ईमानदारी देखें

आपका सच्चा दोस्त कभी सिर्फ आपको खुश करने के लिए आपकी झूठी तारीफ नहीं करेगा। वो आपको सच से रूबरू कराएगा और साथ ही अगर आप कुछ गलत कदम उठाने जा रहे हैं तो वो आपको ऐसा करने से जरूर रोकेगा। उसकी हर सलाह आपकी भलाई के लिए होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2024 signs of real and fake friends in hindi how to check loyalty of friends
फ्रेंडशिप डे के दिन करें अपने सच्चे दोस्तों की पहचान - फोटो : iStock

हमेशा देगा आपका साथ

अगर आपकी जिंदगी में कोई आपका सच्चा दोस्त है तो वो हमेशा आपके सपनों और लक्ष्यों का समर्थन करेगा। वो आपकी सफलता में खुश होगा और आपको आगे के लिए भी प्रेरित करेगा। अगर आप असफल होंगे तो वो हमेशा आपकी हिम्मत बना रहेगा।
 

विज्ञापन
Friendship Day 2024 signs of real and fake friends in hindi how to check loyalty of friends
फ्रेंडशिप डे के दिन करें अपने सच्चे दोस्तों की पहचान - फोटो : istock

सुख के अलावा दुख में भी देगा साथ

एक सच्चा दोस्त भले ही आपके सुख में साथ न दे पाए, लेकिन वो आपके दुख में आपकी हिम्मत बनकर खड़ा रहेगा। दुख के वक्त आपका सच्चा दोस्त आपकी भावनाओं को समझते हुए सांत्वना देने का प्रयास करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed