वैसे तो कहा जाता है कि एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए अपने पार्टनर के साथ किसी बात को छुपाना नहीं चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारी बातों को शेयर करें जैसे कि मेरी दोस्त के साथ आज क्या हुआ या फिर मेरे घरवाले आपको पसंद नहीं करते हैं। इन बातों को सुनने में आपके ब्वॉयफ्रेंड की कोई दिलचस्पी नहीं होती है। तो आइए जाने वो कौन सी बातें हैं जो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नहीं करनी चाहिए।
{"_id":"5d6379ff8ebc3e015f565074","slug":"five-things-that-definitely-you-should-not-share-with-your-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: वो पांच बातें जो आपके ब्वॉयफ्रेंड को नहीं होती पसंद","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
टिप्स: वो पांच बातें जो आपके ब्वॉयफ्रेंड को नहीं होती पसंद
Mon, 26 Aug 2019 05:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
मैंने इतने पैसे खर्च कर दिए
अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताने की जरूरत नहीं है कि आपने कितने पैसे खर्च कर दिए या फिर खाते में कितने पैसे बचे हुए हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो बात अलग है क्योंकि तब आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं लेकिन अगर वो सिर्फ आपका ब्वॉयफ्रेंड है तो आपको उससे पूछने या बताने की जरूरत नहीं हैं।
तुमने खाना खाया
आपको ये बात पूछने की जरूरत नहीं है कि तुमने खाना खाया या नहीं। आपका दिन भर में बार-बार ये पूछना कि खाना खाया या नहीं आपके ब्वॉयफ्रेंड को परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
मेरे एक्स की शादी हो गई
आपका ब्वॉयफ्रेंड ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं।
आपका ब्वॉयफ्रेंड ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं।
विज्ञापन
मेरी मम्मी तुम्हें पसंद नहीं करती हैं
अगर आपके घरवाले या फिर मम्मी आपके दोस्त को पसंद नहीं करती हैं तो ये बात उसे बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपको भी कोई बात पसंद नहीं आती है तो आप उस बारे में बात कर सकती हैं।