अपने हर गोल पर लड़कियों के दिल की धड़कनें थाम लेने वाले पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो मैच से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास बात यह है कि अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को धोखा देने के कई आरोप लगने के बाद भी दोनों के बीच के प्यार में कोई कमी नहीं आई। मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचीं जॉर्जिया ने डायमंड रिंग पहन रखी थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। आइए जानते हैं फुटबॉल सुपरस्टार रोनाल्डो की लव लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें...
अगर किसी लड़की को पता चल जाए कि उसका पार्टनर किसी और लड़की को भी डेट कर रहा है तो वो उससे या तो ब्रेकअप कर लेगी या नाराज हो जाएगी। लेकिन रोनाल्डो पर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को धोखा देने के कई आरोप लगने के बाद भी उनका रिश्ता जैसा का तैसा बना हुआ है। हाल ही में मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के जॉर्जिना स्टेडियम पहुंचीं हुई थीं।
मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचीं जॉर्जिया ने डायमंड रिंग पहन रखी थी। खबर की मानें तो रिंग की कीमत 615000 पाउंड (5.55 करोड़ रुपये) है। माना जा रहा है कि यह रिंग रोनाल्डो ने उन्हें पहनाई है।इसके बाद कहा जा रहा है कि यह कपल फीफा वर्ल्ड कप-2018 के बाद शादी कर सकता है।
रोनाल्डो की मां मारिया डोलोरेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉर्जिया को अपनी भविष्य की बहू बताया था। स्पेनिश अखबार को दिए साक्षात्कार में उन्होंने जॉर्जिना रोड्रिगेज को भविष्य की बहू बताया।उन्होंने कहा कि वह अभी उनकी बहु नहीं हैं, लेकिन वह आगे बनेंगी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरी इज्जत करती हैं। बच्चों की बखूबी देख रेख करती हैं। वह हमारे लिए स्पेशल हैं।
रोनाल्डो का जॉर्जिया से पहले भी कई महिलाओं के साथ अफेयर रहे हैं। हालांकि वो इस बार वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं।जॉर्जिना पिछले साल नवंबर में रोनाल्डो की बच्ची की मां बनी थीं। बच्ची का नाम अलाना मार्टिना है। यह फुटबॉलर की चौथी संतान है। जून, 2017 में ही रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उनके जुड़वां बच्चों को सरॉगट मदर ने जन्म दिया।