फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father Day 2023: पिता के दिल को छू लेगा आपका तोहफा, अगर फादर्स डे पर देंगे ये गिफ्ट

Sun, 18 Jun 2023 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 08:01 AM IST
विज्ञापन
Father’s Day 2023 Amazing Gift Ideas For Your Dad This Year
Father's Day Gift - फोटो : istock

Father's Day 2023 Gift Ideas: इस वर्ष दुनियाभर में 18 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे हर पिता को समर्पित खास दिन होता है। मां बच्चे को जन्म देती हैं, लेकिन पिता शिशु के इस दुनिया में आने के बाद से उसकी हर जरूरत, सपने और इच्छा की जिम्मेदारी उठाते हैं। मां अपनी भावनाएं जता देती हैं लेकिन पिता अपने कठोर चेहरे के पीछे बच्चे के लिए स्नेह और फिक्र की भावना को छुपा कर रखते हैं। बच्चे भी जिस तरह अपने दिल की बात मां से कह देते हैं, शायद उस तरह बिता से नहीं बता पाते। हालांकि अपनी फरमाइश पूरी करने की उम्मीद पिता से रखते हैं। ऐसे में जो बच्चे मां को खुलकर आई लव यू मम्मी कहते हैं, उन्हें पिता के लिए अपने स्नेह को दिखाने का मौका फादर्स डे पर मिलता है। फादर्स डे पर बच्चे पिता से दिल की बात कहें। पिता को खास तोहफे देकर दिल की बात बताई जा सकती है और उन्हें महसूस कराया जा सकता है कि वह बच्चे की जीवन में कितने अहम हैं। आइए जानते हैं फादर्स डे के ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में जो बिना अधिक खर्च किए भी पापा के दिल को बहुत पसंद आएंगे।

Father’s Day 2023 Amazing Gift Ideas For Your Dad This Year
photo frame - फोटो : istock

फादर्स डे गिफ्ट आइडियाज

फोटो कोलाज

पिता को उनकी यादों से रूबरू कराएं। उन्हीं पुराने पलों में वापस खो जाने के लिए तस्वीरें सबसे बेहतर जरिया होती हैं। पापा के जीवन से जुड़े खास मौकों की तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज बना सकते हैं। इसमें उनके कॉलेज के दिनों की फोटो, पापा माँ की शादी की तस्वीर, उनके माता पिता के साथ की कोई तस्वीर या आपके साथ उनकी तस्वीर को जोड़कर कोलाज बनाएं। इसे फ्रेम कराएं और गिफ्ट रैप करके उन्हें दें। आप चाहें तो उनके दोस्तों के साथ की तस्वीरों का कोलाज भी बना सकते हैं। ये सारी यादें एक साथ देख आपके पिता दिल से खुश हो जाएंगे। इस कोलाज को लिविंग रूम या उनके कमरे की वॉल पर सजाया जा सकता है।
  

Father’s Day 2023 Amazing Gift Ideas For Your Dad This Year
Music Player - फोटो : pixabay
म्यूजिक प्लेयर

पापा को संगीत पसंद हो तो एक म्यूजिक प्लेयर तोहफे में दे सकते हैं। म्यूजिक प्लेयर में पुराने सदाबहार गाने या उनकी पसंद के गानों का कलेक्शन लोड करवा लें। जब शाम को दफ्तर से लौटेंगे तो आप का गिफ्ट उनकी थकान को कम कर देता। बजट में म्यूजिक प्लेयर खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन आपको कई विकल्प मिल जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father’s Day 2023 Amazing Gift Ideas For Your Dad This Year
massage pillow - फोटो : istock

मसाजर मशीन या पिलो

पापा घर की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। वह पूरा दिन दफ्तर के कामकाज के बाद घर लौटते हैं तो थकान उनके चेहरे पर साफ दिख जाती होगी। शरीर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में पिता की थकान कम करने और शरीर दर्द से राहत दिलाने के लिए उन्हें मसाज पिलो या बजट के मुताबिक मसाजर मशीन तोहफे में दे सकते हैं। बाजार में कई तरह की मसाजर मशीन उपलब्ध हैं। आप बजट के मुताबिक उनके लिए मसाजर मशीन या पिलो खरीद सकते हैं। 
  

विज्ञापन
Father’s Day 2023 Amazing Gift Ideas For Your Dad This Year
चश्मा - फोटो : pixabay

चश्मा 

बच्चों की जरूरत की चीजें तुरंत लाकर देने वाले पिता अक्सर ही अपनी जरूरत को अनदेखा कर देते हैं। कई ऐसे पापा भी हैं जो अपने लिए कपड़े या अन्य उपयोगी सामान अगले महीने का बोलकर टालते रहते हैं। उनकी जरूरत का वह सामान आप फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं। पिता जी अगर चश्मा लगाते हैं, तो उनके लिए एक नया चश्मा खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed