फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2022 Gift Ideas: फादर्स डे पर पिता को दें ये खास गिफ्ट, रिश्ता होगा और मजबूत

Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Father's Day 2022 Gift Ideas For Daughter And Son 
Happy Father's Day 2022 - फोटो : Istock

Father's Day 2022 Gift Ideas: इस बार 19 जून को फादर्स डे है। फादर्स डे हर पिता के लिए खास दिन होता है। बच्चों और पिता का रिश्ता बहुत खास होता है। पिता अपने बच्चों से मां की तरह प्यार नहीं जता पाते। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पिता जीवन भर मेहनत करते हैं लेकिन प्यार जताने के समय पर वह गंभीरता और कठोरता दिखाते हैं। पिता के इस व्यवहार की वजह बच्चों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना होता है। ऐसे में बच्चे भी पिता के प्रति उस तरह का लाड प्यार नहीं जता पाते, जैसा मां के साथ करते हैं। लेकिन फादर्स डे पर आप अपने पिता को महसूस करा सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितने अहम हैं। फादर्स डे पर पिता को खास महसूस कराने के लिए उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं। गिफ्ट कुछ ऐसा हो कि पिता के दिल को छू जाए। जानिए पिता के लिए फादर्स डे के खास गिफ्ट आइडिया।

Father's Day 2022 Gift Ideas For Daughter And Son 
फादर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock

मोबाइल फोन

अगर आपके पिता के पास साधारण फोन हैं, या उनका स्मार्ट फोन पुराना हो गया है तो आप अपने पिता को एक अच्छा मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके पिता गैजेट लवर हैं या उनके पास पहले से ही अच्छा स्मार्ट फोन है तो उन्हें ईयरफोन, ईयरबड भी गिफ्ट कर सकते हैं। पिता को फोन दें तो उसमें आपकी और उनकी कुछ फोटोज भी पहले से स्टोर कर दें। ताकि जब वह फोन स्टार्ट करें तो आप दोनों का तस्वीर उनका दिल जीत लेगी।

Father's Day 2022 Gift Ideas For Daughter And Son 
फादर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : Getty Images

शेविंग किट

अपने अपने पिता को शेविंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके काम का भी होगा और उन्हें पसंद भी आ सकता है। चाहे तो पिता को उनका पसंदीदा परफ्यूम भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2022 Gift Ideas For Daughter And Son 
फादर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : Twitter @SOLELINKS

फुटवियर

अधिकतर पुरुषों को फुटवियर का शौक होता है। आप अपने पिता को फुटवियर दे सकते हैं। अगर आपके पिता जाॅगिग करते हैं तो उन्हें रनिंग शूज या स्पोर्ट शूज गिफ्ट कर सकते हैं। पिता ऑफिस जाते हैं तो उन्हें कोई फॉर्मल शूज या स्लीपर भी गिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Father's Day 2022 Gift Ideas For Daughter And Son 
फादर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : amarujala

घड़ी

पुरुषों को घड़ी पहनना भी पसंद होता है। अगर पिता को घड़ियों का शौक है और उनकी घड़ी पुरानी हो गई है तो उन्हें इस फादर्स डे पर अच्छी सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। अपने बजट और उनकी पसंद के हिसाब से घड़ी तोहफे में दें। स्मार्ट वाॅच का ट्रेंड है तो आप उन्हें स्मार्ट वाॅच भी गिफ्ट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed