फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मौकों पर तकरार करने से बिगड़ जाती है पति- पत्नी के बीच बात

Sat, 17 Apr 2021 10:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Apr 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
do not fight with your partner at this moments in hindi
तकरार भी समय देखकर होना चाहिए - फोटो : Social Media

किसी भी रिश्ते में तकरार होना अच्छी बात नहीं है लेकिन दो लोग जब साथ रहते हैं तो छोटी- मोटी लड़ाई, नाराजगी होना बहुत सामान्य बात है। कहते हैं तकरार भी समय देखकर होना चाहिए। कई बार पत्नियां गलत मौके पर शिकायत करती हैं या नाराजगी जताती हैं जिस वजह से बात और भी बिगड़ जाती है और पति-पत्नी दोनों ही किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाते हैं, उल्टा कई बार एकदूजे के प्रति गुस्सा बढ़ जाता है। ऐसे में दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी शिकायत या नाराजगी को ऐसे समय जाहिर किया जाए जब उसे सुनने और समझने का माहौल हो। अगली स्लाइड्स से जानिए किन मौकों पर तकरार करना हो जाता है गलत। 

Trending Videos
do not fight with your partner at this moments in hindi
पति और पत्नी का गुस्सा और भी बढ़ जाता है - फोटो : couple fight

त्योहारों पर
कई बार पति- पत्नी त्योहारों पर लड़ा जाते हैं जिससे कि दोनों का ही मन खराब हो जाता है और ऐसे मौकों की लड़ाइयां अक्सर याद रह जाती हैं तो जब भी कोई त्योहार आता है उसे सोचकर मन खराब होता है। त्योहारों पर जब दूसरों को खुशियां मनाते देखते हैं तो पति और पत्नी का गुस्सा और भी बढ़ जाता है इसलिए ऐसे मौकों पर यदि तकरार का माहौल भी बन रहा है तो उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करें। 

do not fight with your partner at this moments in hindi
मेहमान भी बहुत अजीब महसूस करते हैं - फोटो : social media

मेहमान आए हों
घर में जब कोई मेहमान आए हो तब तकरार करना अच्छी बात नहीं है क्योंकि ऐसे मौकों पर मेहमान भी बहुत अजीब महसूस करते हैं। कई बार वे अनुमान लगा लेते हैं कि इसका कारण कहीं वे तो नहीं। यदि पति के कोई रिश्तेदार आते हैं तो और आप उनसे लड़ाई करती हैं तो उनका गुस्सा और भी बढ़ जाता है और यदि पत्नी के कोई रिश्तेदार आए हैं तो उनकी नाराजगी और बढ़ती है इसलिए भूलकर भी ये गलती न करें क्योंकि इससे खटास पैदा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not fight with your partner at this moments in hindi
इस समय उन्हें आपके साथ की आवश्यकता है - फोटो : pexel

जब वे परेशान हों
यदि आपको पता है कि आपका हमसफर दफ्तर की किसी बात से पहले ही परेशान है तो ऐसे समय में लड़ाई को दरकिनार करें क्योंकि इस समय उन्हें आपके साथ की आवश्यकता है। साथ ही यदि आपकी पत्नी को उनके परिवार से जुड़ी कोई बात परेशान कर रही है या कुछ समस्या चल रही है तो ऐसे समय में पत्नी का साथ दें। शिकायतें तो बाद में भी की जा सकती है लेकिन ऐसे वक्त लड़ाई करने से सब बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
do not fight with your partner at this moments in hindi
इसका प्रभाव आपके रिश्ता पर पड़ सकता है - फोटो : Pixabay

अच्छे काम के लिए जा रहे हों
पति या पत्नी में से कोई भी यदि सुबह-सवेरे या कोई भी समय किसी अच्छे काम के लिए जा रहा है तो ऐसे समय कोई भी लड़ाई की बात न निकालें क्योंकि सामने वाला व्यक्ति ऐसे समय टालने का प्रयास करे और आपको शय मिल जाए तो आप बिना सोचे समझे बोलते चले जाएं और कोई बात उनके दिल को चुभ जाए तो लंबे समय तक इसका प्रभाव आपके रिश्ता पर पड़ सकता है इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें। खुद के गुस्से को नियंत्रण में रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed