क्या दीपिका को पहली नजर में हो गया था रणवीर से प्यार? ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद दोनों जब अपने करियर के शीर्ष पर थे तब शादी कर ली। दोनों ने इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की थी। आपके मन में भी सवाल उठता होगा कि क्या दोनों को एक-दूसरे से पहली ही नजर में प्यार हो गया था? दीपिका ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें कभी ये नहीं लगता था कि रणवीर उनके लिए कभी बेहद खास बनेंगे।
साथ ही दीपिका ने बताया था कि रणवीर की फिल्म बैंड बाजा बारात का प्रोमो देखने के बाद उनसे एक एजेंट ने रणवीर की खूब तारीफ की थी और कहा था कि रणवीर एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे। पहले तो दीपिका को यही लगा था की रणवीर उनके टाइप के नहीं है लेकिन फिल्म देखने के बाद वो जब रणवीर से मिली तो काफी प्रभावित हुई थीं।
बताया जाता है कि दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात किसी अवार्ड फंक्शन में हुई थी। वहीं रणवीर ने पहली बार दीपिका पादुकोण को सामने से देखा था और रणवीर के अनुसार उन्हें देखते ही वह फिदा हो गए थे। वहीं दोनों के पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिलने की भी बात कही जाती है, जहां रणवीर को लगा था कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार हो सकता है!