फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2022 Celebration: घर पर बाल दिवस मनाने के शानदार आइडिया, बच्चों का दिन बन जाएगा खास

Mon, 14 Nov 2022 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Children's Day Special Know How to Celebrate Children's Day at Home to Make Bal Diwas Memorable
बाल दिवस 2022 - फोटो : Istock

Children's Day 2022 Celebration: प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाल दिवस हर बच्चे से संबंधित राष्ट्रीय पर्व है। बच्चे अपने जन्मदिन को लेकर जिस तरह उत्साहित रहते हैं, उसी तरह बाल दिवस का भी इंतजार करते हैं। बाल दिवस के अवसर पर हर साल कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में भी कार्यक्रम होते हैं। बच्चों के लिए बहुत सारी एक्टिविटी आयोजित की जाती हैं। ऐसे में बच्चे भी बाल दिवस के मौके पर स्कूल जाने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि अगर आपका बच्चा किसी कारण स्कूल नहीं जा रहा है तो घर पर ही उनके लिए बाल दिवस को खास तरीके से मना सकते हैं। अभिभावक बच्चों के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये आइडियाज।

 

 

Children's Day Special Know How to Celebrate Children's Day at Home to Make Bal Diwas Memorable
पसंदीदा खाना बनाएं - फोटो : istock

पसंदीदा खाना बनाएं

बच्चे के लिए बाल दिवस पर घर पर कुछ खास करना चाहते हैं तो उनका मनपसंद खाना बनाएं। बच्चे खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में जब आप घर पर बच्चे की कोई पसंदीदा डिश तैयार करते हैं, तो वह बहुत खुश होकर उसका सेवन करते हैं। इसलिए बाल दिवस पर बच्चे की पसंद की डिश बनाएं।

 

Children's Day Special Know How to Celebrate Children's Day at Home to Make Bal Diwas Memorable
सरप्राइज गिफ्ट - फोटो : Pixabay

सरप्राइज गिफ्ट

बाल दिवस बच्चों के लिए खास दिन होता है। ऐसे में बच्चों को खास महसूस कराएं। उन्हें कोई तोहफा दें। जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा हो, हालांकि अगर आप उन्हें गिफ्ट देकर सरप्राइज करेंगे, तो वह खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day Special Know How to Celebrate Children's Day at Home to Make Bal Diwas Memorable
कार्टून साथ देखें - फोटो : istock

पसंदीदा फिल्म या कार्टून साथ देखें

बच्चों को टीवी देखना, फिल्म या कार्टून देखना पसंद होता है। वह चाहते हैं कि उनके माता पिता भी साथ बैठकर उनकी पसंद का कार्टून देखें। इस बाल दिवस के मौके पर बच्चे के साथ बैठकर टीवी देखें। ऐसा करने पर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

 

विज्ञापन
Children's Day Special Know How to Celebrate Children's Day at Home to Make Bal Diwas Memorable
कहीं घूमने जाएं - फोटो : pixabay

कहीं घूमने जाएं

बाल दिवस के मौके पर बाल दिवस पर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कॉलोनी के पार्क में बच्चे के साथ पौधे लगाकर एक अच्छी एक्टिविटी कर सकते हैं। चाहें तो पिकनिक पर कहीं घूमने जा सकते हैं।

Children's Day 2022 Travel: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने ले जाना है तो कराएं इन जगहों की सैर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed