फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2022: बच्चों का भविष्य बनाना है उज्ज्वल तो जरूर सिखाएं ये पांच अच्छी आदतें

Mon, 14 Nov 2022 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Children's Day 2022 Teach These good habits To Your Kids To learn in Hindi
बाल दिवस पर सिखाएं बच्चों को अच्छी आदतें - फोटो : Istock

Childrens Day 2022: भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। कहा जाता है कि जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से काफी लगाव था। उनके इसी स्नेह और लगाव के कारण नेहरू जी के जन्म दिन को बच्चों का दिन बना दिया गया और हर वर्ष इस दिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। बच्चे बहुत कोमल मन होते हैं। वह देश का भविष्य भी होते हैं और माता पिता का सहारा भी। ऐसे में हर माता पिता, शिक्षक चाहता है कि बच्चा आगे बढ़े, अच्छी आदतें सीखे ताकि उनका भविष्य संवरे। लेकिन इसके लिए बच्चों को अच्छी बातें सिखाने, उनमें अच्छी आदतें डालने की जरूरत होती है। ऐसे में हर बच्चे को सिखाएं को कुछ अच्छी आदतें सिखाएं ताकि वह एक आदर्श नागरिक बन सकें।


 

Children's Day 2022 Teach These good habits To Your Kids To learn in Hindi
बड़ों का सम्मान - फोटो : Istock

बड़ों का सम्मान

हर बच्चे को अपने से बड़ों का सम्मान करना आना चाहिए। बच्चों को बाल दिवस पर सिखाएं कि बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता है। बड़ों के चरण स्पर्श करें, सुबह अभिवादन करें। बड़ों के सम्मान के साथ ही अपने से छोटों की भी हमेशा इज्जत करने की सीख दें। इस तरह बच्चों में अच्छे आचरण की आदत पड़ती है।

Children's Day 2022 Teach These good habits To Your Kids To learn in Hindi
अपशब्द न कहें - फोटो : iStock

अपशब्द न कहें

बच्चे को सिखाएं कि सही और मर्यादित भाषा क्या है। गलत शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए। जीवन में कुछ भी करें लेकिन अपशब्द न करें। बच्चों में अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें ताकि बुरे और अच्छे आचरण में फर्क पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day 2022 Teach These good habits To Your Kids To learn in Hindi
बांटना सीखें - फोटो : istock

बांटना सीखें

अभिभावक को कम उम्र से ही बच्चों को शेयरिंग की आदत सिखानी चाहिए। हर चीज बांटने की आदत बच्चे में कई अन्य अच्छी आदतों को लाती हैं। अगर बच्चा अकेले रहना और किसी से कुछ बांटना नहीं सीखता, तो उसे समाज में अन्य लोगों के साथ रहने में दिक्कत आती है। इसलिए उन्हें सिखाएं कि अपने से छोटे और बड़े भाई बहनों के साथ बांटे।

विज्ञापन
Children's Day 2022 Teach These good habits To Your Kids To learn in Hindi
क्रोध पर नियंत्रण - फोटो : File Photo

क्रोध पर नियंत्रण

क्रोध को मनुष्य को दुश्मन माना गया है। इसलिए बच्चों को सिखाएं कि कोई भी काम गुस्सा करने से बनता नहीं है, बल्कि बिगड़ जाता है। साथ ही बच्चे को लड़ाई झगड़ा न करने की सीख दें। लड़ाई करने के नुकसान के बारे में बच्चे को सिखाएं और महान विद्वानों के उपदेश और प्रेरणादायक विचारों के बारे में बताएं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed