फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2024: घर पर बाल दिवस मनाने के शानदार आइडिया, बच्चों का दिन बन जाएगा खास

Thu, 14 Nov 2024 08:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Nov 2024 08:59 AM IST
सार

अपने बच्चे के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से सेलिब्रेट करें। यहां कुछ खास और मजेदार गतिविधियां बताई जा रही हैं, जिससे बच्चे के दिन को मजेदार और यादगार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Children's Day 2024 Celebration Ideas And Activities At Home under budget
घर पर बाल दिवस मनाने के आइडिया - फोटो : istock

Childrens Day 2024 Celebration Ideas: बाल दिवस देशभर में 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। बाल दिवस बच्चों के जीवन का एक खास दिन होता है। बच्चों के लिए खुशियों से भरा यह दिन उनको भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए मनाया जाता है। समाज और देश के विकास के लिए बच्चों के महत्व और उपयोगिता को समझें और उनके बाल मन को खुश करने का प्रयास करें। 



ऐसे में हर साल बाल दिवस के मौके पर स्कूल- काॅलेजों में खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर बाल दिवस की छुट्टी भी होती है। ऐसे में अपने बच्चे के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से सेलिब्रेट करें। यहां कुछ खास और मजेदार गतिविधियां बताई जा रही हैं, जिससे बच्चे के दिन को मजेदार और यादगार बनाया जा सकता है।

Children's Day 2024 Celebration Ideas And Activities At Home under budget
पार्टी का आयोजन करें - फोटो : Adobe Stock

पार्टी का आयोजन करें

बच्चों के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन घर पर किया जा सकता है। उनकी पसंद के रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से घर को सजाएँ। पार्टी में बच्चों के मनपसंद खेलों का आयोजन करें और उनके दोस्तों को भी बुलाएँ। बच्चों के पसंदीदा स्नैक्स, जैसे पिज्जा, बर्गर, पास्ता, और मिठाइयाँ शामिल करके उन्हें खुश किया जा सकता है।

Children's Day 2024 Celebration Ideas And Activities At Home under budget
थीम आधारित पोशाक प्रतियोगिता - फोटो : Instagram

थीम आधारित पोशाक प्रतियोगिता

बच्चे अपने पसंदीदा किरदारों को निभाना पसंद करते हैं। उनके पसंदीदा कार्टून, सुपरहीरो, या ऐतिहासिक चरित्रों पर आधारित एक थीम कॉस्ट्यूम पार्टी का आयोजन करें। बच्चे न केवल अपनी पोशाक में उत्साहित होंगे, बल्कि वे अपने किरदार के बारे में अन्य बच्चों को भी बताएंगे। इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास और नाटक के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day 2024 Celebration Ideas And Activities At Home under budget
कुकिंग एक्टिविटी में शामिल करें - फोटो : freepik

कुकिंग एक्टिविटी में शामिल करें

बच्चे हमेशा अपने माता-पिता के साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं। बच्चों के लिए कुकिंग एक शानदार एक्टिविटी हो सकती है, जिसमें आप उन्हें कुछ आसान रेसिपीज जैसे सैंडविच, फ्रूट सलाद, या कैंडीज बनाने के लिए मदद कर सकते हैं। इस एक्टिविटी से बच्चों में खाना बनाने के प्रति रुचि जागेगी, और वे नई चीजें सीखेंगे।

विज्ञापन
Children's Day 2024 Celebration Ideas And Activities At Home under budget
बच्चों की पसंदीदा फिल्में और कार्टून्स देखें - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की पसंदीदा फिल्में और कार्टून्स देखें

बाल दिवस पर बच्चों की पसंदीदा फिल्में या कार्टून देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठें। बच्चों को उनकी पसंद की फ़िल्म या सीरीज दिखाएँ, जैसे कि एनिमेटेड फिल्में, एडवेंचर फिल्में, या कॉमेडी शो। आप बच्चों के लिए पॉपकॉर्न और अन्य स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं, ताकि वे इस समय को और भी आनंद से मना सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed