{"_id":"6731a7c1f7c5031dfc0d0948","slug":"children-s-day-2024-celebration-ideas-and-activities-at-home-under-budget-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2024: घर पर बाल दिवस मनाने के शानदार आइडिया, बच्चों का दिन बन जाएगा खास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Children's Day 2024: घर पर बाल दिवस मनाने के शानदार आइडिया, बच्चों का दिन बन जाएगा खास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 14 Nov 2024 08:59 AM IST
सार
अपने बच्चे के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से सेलिब्रेट करें। यहां कुछ खास और मजेदार गतिविधियां बताई जा रही हैं, जिससे बच्चे के दिन को मजेदार और यादगार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर बाल दिवस मनाने के आइडिया
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Childrens Day 2024 Celebration Ideas: बाल दिवस देशभर में 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। बाल दिवस बच्चों के जीवन का एक खास दिन होता है। बच्चों के लिए खुशियों से भरा यह दिन उनको भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए मनाया जाता है। समाज और देश के विकास के लिए बच्चों के महत्व और उपयोगिता को समझें और उनके बाल मन को खुश करने का प्रयास करें।
ऐसे में हर साल बाल दिवस के मौके पर स्कूल- काॅलेजों में खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। हालांकि कुछ जगहों पर बाल दिवस की छुट्टी भी होती है। ऐसे में अपने बच्चे के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से सेलिब्रेट करें। यहां कुछ खास और मजेदार गतिविधियां बताई जा रही हैं, जिससे बच्चे के दिन को मजेदार और यादगार बनाया जा सकता है।
2 of 5
पार्टी का आयोजन करें
- फोटो : Adobe Stock
पार्टी का आयोजन करें
बच्चों के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन घर पर किया जा सकता है। उनकी पसंद के रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से घर को सजाएँ। पार्टी में बच्चों के मनपसंद खेलों का आयोजन करें और उनके दोस्तों को भी बुलाएँ। बच्चों के पसंदीदा स्नैक्स, जैसे पिज्जा, बर्गर, पास्ता, और मिठाइयाँ शामिल करके उन्हें खुश किया जा सकता है।
3 of 5
थीम आधारित पोशाक प्रतियोगिता
- फोटो : Instagram
थीम आधारित पोशाक प्रतियोगिता
बच्चे अपने पसंदीदा किरदारों को निभाना पसंद करते हैं। उनके पसंदीदा कार्टून, सुपरहीरो, या ऐतिहासिक चरित्रों पर आधारित एक थीम कॉस्ट्यूम पार्टी का आयोजन करें। बच्चे न केवल अपनी पोशाक में उत्साहित होंगे, बल्कि वे अपने किरदार के बारे में अन्य बच्चों को भी बताएंगे। इस गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास और नाटक के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुकिंग एक्टिविटी में शामिल करें
- फोटो : freepik
कुकिंग एक्टिविटी में शामिल करें
बच्चे हमेशा अपने माता-पिता के साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं। बच्चों के लिए कुकिंग एक शानदार एक्टिविटी हो सकती है, जिसमें आप उन्हें कुछ आसान रेसिपीज जैसे सैंडविच, फ्रूट सलाद, या कैंडीज बनाने के लिए मदद कर सकते हैं। इस एक्टिविटी से बच्चों में खाना बनाने के प्रति रुचि जागेगी, और वे नई चीजें सीखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों की पसंदीदा फिल्में और कार्टून्स देखें
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की पसंदीदा फिल्में और कार्टून्स देखें
बाल दिवस पर बच्चों की पसंदीदा फिल्में या कार्टून देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठें। बच्चों को उनकी पसंद की फ़िल्म या सीरीज दिखाएँ, जैसे कि एनिमेटेड फिल्में, एडवेंचर फिल्में, या कॉमेडी शो। आप बच्चों के लिए पॉपकॉर्न और अन्य स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं, ताकि वे इस समय को और भी आनंद से मना सकें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।