फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बच्चों की नजर में आप अच्छे अभिभावक हैं?

Wed, 31 Jul 2019 11:52 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 31 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Best parenting tips for couple
अभिभावक - फोटो : pixabay

बच्चों के मन की सारी बातें पूरी करना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चे गुस्से में यहां तक कह डालते हैं कि आप अच्छे पेरेंट नहीं है। बच्चों के ये शब्द कई बार अभिभावकों का दिल भी दुखा देते हैं और अभिभावक सोचते हैं कि हम तो बच्चों के लिए इतना कर रहे हैं और ये समझ नहीं रहे हैं।दरअसल, अभिभावक बनना तो आसान है लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाना काफी कठीन है। ऊपर से जब आपकी पूरी लाइफस्टाइल ही भागदौड़ भरी हो और आपके पास बच्चों के लिए वक्त कम रहता हो, ऐसे में बच्चों की नजर में अच्छा अभिभावक बनने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ता है। आपको अपने बच्चों के लिए व्यस्त पलों में भी क्वालिटी वक्त नहीं निकालना होता है जो कि बेहद जरूरी भी है।

Best parenting tips for couple
बच्चे और अभिभावक - फोटो : pixabay

दरअसल, अगर आप अपने बच्चों के लिए क्वालिटी टाइम नहीं निकालेंगे तो इससे उनकी परवरिश पर असर पड़ेगा। बच्चे आपसे दूर होते जाएंगे और इसका उनके जेहन पर भी नकारात्मक मानसिक असर पड़ेगा। यह स्थिति तब और ज्यादा मुश्किल हो जाती है जब घर में मां-बाप दोनों ही वर्किंग हों। ऐसे में बच्चों की कई ख्वाहिशें कई बार पूरी नहीं हो पाती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि आप घर और ऑफिस के बीच सामंजस्य स्थापित करके बच्चों को खुश नहीं रख सकते। अगर आप पेरेंटिंग कौशल में माहिर हैं तो आप अपने खुशहाल संसार को और ज्यादा खुशहाल बना सकते हैं।
 

Best parenting tips for couple
parenting

ऑफिस से घर जाते वक्त आप हमेशा इस बात पर गौर करें कि क्या आप अपने बच्चों के साथ सकारात्मक इंट्रेक्शन रखते हैं? उनसे बातचीत करते वक्त कोई नकारात्मक बात तो नहीं बोलते? अगर आप ऐसा करते हैं तो फौरन इस आदत में सुधार लाएं और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा इंट्रेक्शन रखें और खूब वक्त बिताएं, इससे आपके और आपके बच्चों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ वक्त बिताने का सबसे अच्छा तरीका है, उनके साथ जमकर खेल-कूद करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best parenting tips for couple
डिजिटल युग में पेरेंटिंग - फोटो : pixabay

इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा बच्चों के सभी प्रश्नों का जवाब धैर्यपूर्वक दें। झुंझलाहट न दिखाएं। अपने बच्चों को हर चीज प्यार से समझाएं।  इससे आपके और बच्चों के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा और आप अच्छे अभिभावक भी कहलाएंगे। हां यहां ध्यान रखें कि बच्चों के सवालों के जवाब ही नहीं दें बल्कि उनके जवाब भी सुने।

विज्ञापन
Best parenting tips for couple
Parenting

बच्चों के साथ क्वालिटी वक्त बिताने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपनी किसी भी बुरी आदत को बच्चों के सामने प्रदर्शित न करें। मसलन, कभी भी बच्चों के सामने शराब और सिगरेट न पिएं। बच्चों को अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जानकारी दें। इससे आपका संसार और ज्यादा सुखी और खुशहाल होगा। बच्चों की बातों का रिएक्शन अच्छे तरह से दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed