फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   yoga poses for reduce back pain in hindi kamar dard kaise thik kare gharelu upay

Yoga Tips: कमर दर्द से परेशान हैं? रोज करें ये आसान योगासन, मिल सकती है राहत

Sun, 23 Aug 2026 11:30 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

Yoga Poses for Back Pain: लंबे समय तक या गलत पोस्चर में बैठना और कम शारीरिक गतिविधि बढ़ा सकती है बैक पेन, जानिए कमर को स्ट्रेच और मजबूत करने वाले आसान योगासन।
 

विज्ञापन
yoga poses for reduce back pain in hindi kamar dard kaise thik kare gharelu upay
Yoga Tips - फोटो : AI

विस्तार

Yoga Poses for Back Pain: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गया है। घंटों कुर्सी पर बैठना, गलत पोस्चर, शारीरिक गतिविधि की कमी और लगातार स्क्रीन के सामने समय बिताना युवाओं को भी बैक पेन का शिकार बना रहा है, लेकिन राहत की बात है कि रोजाना कुछ आसान योगासन कर इस दर्द से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


अर्ध चंद्रासन

आप सीधी खड़ी हो जाएं। अब दाहिने हाथ को कंधे से ऊपर उठाएं और शरीर को धीरे-धीरे बाईं ओर झुकाएं। कुछ सेकंड रुककर वापस सीधी स्थिति में आएं। यही प्रक्रिया दूसरी तरफ दोहराएं। इस दौरान शरीर का आकार अर्धचंद्र जैसा दिखाई देगा। इसे दोनों तरफ तीन से पांच बार दोहराएं।
विज्ञापन


कटि चक्रासन

दोनों पैरों के बीच कंधों जितना गैप रखें। अब दोनों हाथों को कंधों के समानांतर सामने की ओर रखें। फिर धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को दाईं ओर घुमाएं, जबकि निचला शरीर स्थिर रखें। फिर वापस आएं और दूसरी तरफ घुमाएं। गति बहुत धीमी और नियंत्रित रखें। इसे तीन से पांच बार दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकवर्ड बेंडिंग

दोनों पैरों के बीच लगभग छह इंच का गैप रखें और दोनों हाथों को कमर पर रखें। सांस भरते हुए धीरे-धीरे हल्का पीछे की ओर झुकें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आएं। यह क्रिया चार से पांच बार करें। ध्यान दें कि बहुत ज्यादा पीछे न झुकें।

सेतुबंधासन

आप पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। हथेलियों से जमीन को दबाते हुए कमर और कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। सिर, कंधे और पैर जमीन पर रहें। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ सेकंड रुकें और वापस आएं। इसे भी तीन से पांच बार करें।

सुपाइन स्पाइनल ट्विस्ट

पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं। अब दोनों घुटनों को मोड़कर धीरे-धीरे एक तरफ जमीन की ओर ले जाएं, जबकि सिर को विपरीत दिशा में मोड़ें। फिर दूसरी तरफ दोहराएं। इससे रीढ़ और कमर को हल्का स्ट्रेच और आराम मिलेगा।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अब सांस भरते हुए  शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। आप अपनी क्षमता के अनुसार ही उठें और सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आएं। तीन से पांच बार दोहराने से आपको लाभ मिलेगा।

कैट-काऊ पोस्चर

आप हाथों और घुटनों के बल आ जाएं। सांस भरते हुए कमर को नीचे की ओर ले जाएं और गर्दन को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर की ओर गोल करें और गर्दन को नीचे लाएं। आप इसे चार से पांच बार धीरे-धीरे दोहराएं।


-----------------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed