{"_id":"6a8a7708664dfdb6ae06baa0","slug":"healthy-sweet-recipes-for-weight-loss-how-to-make-diet-friendly-sweets-at-home-in-hindi-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Sweets: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 हेल्दी मिठाइयां, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha Bandhan Sweets: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 हेल्दी मिठाइयां, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान
Sun, 23 Aug 2026 10:43 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:43 AM IST
सार
Healthy Sweet Recipes: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, लेकिन आपको अपनी डाइट का भी ध्यान रखना है तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको कुछ ऐसी मिठाईयों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप त्योहार भी सेलिब्रेट कर सकेंगे और अपनी सेहत का ध्यान भी रख सकेंगे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 हेल्दी मिठाइयां
- फोटो : AI
Healthy Sweet Recipes: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खुशियों के साथ मिठास से भी जुड़ा है। इस दिन घर में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं, वहीं बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशी साझा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी मिठाई खाने की शौकीन हैं, लेकिन वजन, कैलोरी या अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहती हैं, तो रक्षाबंधन पर मीठे से पूरी तरह दूरी बनाने की जरूरत नहीं है।
रक्षाबंधन पर बनाएं ये 4 हेल्दी मिठाइयां
- फोटो : AI
खजूर की मिठाई
खजूर की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले बीज निकाले हुए खजूर को कुछ देर के लिए हल्का गर्म करें, ताकि वे नरम हो जाएं। अब इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। एक पैन में थोड़े से बादाम, काजू और अखरोट को हल्का भून लें और फिर खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक चलाएं, जब तक यह पैन छोड़ने न लगे। गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू या बर्फी का आकार दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स लगाकर सर्व करें।

नारियल लड्डू
नारियल के लड्डू बनाने के लिए एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें। इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ी मात्रा में चीनी या गुड़ और थोड़ा सा दूध डालें। मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक नारियल नरम होकर मिश्रण से अच्छी तरह मिल न जाए। इसमें कटे हुए बादाम और काजू डालकर दो-तीन मिनट और पकाएं। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें और ऊपर से नारियल का बुरादा लपेट दें।

मखाना लड्डू
मखाना लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को धीमी आंच पर अच्छी तरह कुरकुरा होने तक भून लें। ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। अब एक पैन में थोड़े से घी में बादाम, काजू और अखरोट भूनें। इसमें पिसे हुए मखाने डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद और मिठास के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में गुड़ का पाउडर डालें। मिश्रण को कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। हल्का ठंडा होने पर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

बेसन लड्डू
बेसन के लड्डू बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ी मात्रा में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालें। बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा और खुशबू आने न लगे। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चाहें तो इसमें बारीक कटे बादाम और काजू भी डाल सकते हैं। मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर हाथों से छोटे आकार के लड्डू तैयार करें।