बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सलमान खान आज बुलंदियों को छू रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों को देखकर ये कहा जाता है कि अगर वो किसी भी फिल्म में हाथ लगा दें तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोना उगलती है। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने में बहुत ही मेहनत की है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में दोस्त बनाने से लेकर झगड़ने तक, उनकी लव लाइफ से लेकर हिट और फ्लॉप होने तक, सलमान खान के हर बातों से सबलोग वाकिफ हैं। इन सब चीजों के बावजूद सलमान खान ने कई लोगों के साथ बहुत ही अच्छा तालमेल बनाया है, इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनके बहुत ही करीबी हैं। आइए जानते हैं सलमान खान के दोस्तों के बारे में...
Salman Khan Birthday: ये है सलमान के सबसे खास दोस्तों की लिस्ट, तस्वीरों को देख यकीन नहीं करेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरूख खान
फिल्मी दुनिया में ऐसा माना जाता है कि जब दो सुपरस्टार आपस में टकराते हैं, तो वे कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं। लेकिन सलमान और शाहरूख के बीच ऐसी स्थिति नहीं है। हालांकि सलमान और शाहरुख के बीच पहले से कुछ मतभेद थे, फिर भी उन्होंने अपनी दोस्ती कायम रखी। वे एक दूसरे के साथ कुछ अलग तरह की दोस्ती निभाते हैं। वे लड़ते भी हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के लिए खड़े भी हो जाते हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना के साथ सलमान की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। सलमान अपनी हर फिल्म में उन्हें कास्ट कराना सुनिश्चित करते हैं। हालांकि कटरीना और सलमान में कुछ मतभेद थे लेकिन इससे उनकी दोस्ती प्रभावित नहीं हुई। कैट और सलमान को एक साथ देखना फैंस को बहुत पसंद है।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और सलमान खान की दोस्ती बेमिसाल है। रानी हमेशा बिग बॉस पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने आती हैं जिसे सलमान होस्ट कर रहे हैं। रानी भी सलमान खान की फिल्म में बिना किसी झिझक के कैमियो करती हैं।
प्रीति जिंटा
प्रीति और सलमान एक दूसरे के साथ एक अच्छी दोस्ती निभाते हैं। हाल ही में प्रीति ने सलमान की हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 का प्रचार भी किया था। खबर ये भी थी कि प्रीति इस फिल्म में कैमियो कर सकती हैं। न केवल फिल्मों में, बल्कि दोनों अभी भी एक साथ अच्छा समय बिताते हैं और हमेशा एक-दूसरे के लिए हैं।