फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने से पहले करा लें ये सारे मेडिकल टेस्ट, खुशियों से भर जाएगी सारी जिंदगी

Wed, 11 Dec 2019 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 11 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
before men and women getting married must do these medical checkup
- फोटो : pixa

शादियों का मौसम शुरू हो गया है और इस सीजन में बहुत सारे  कुंवारे शादीशुदा जिंदगी में कदम रखने के लिए तैयार होंगे। अपने पार्टनर को जानने समझने की कोशिश तो हर कोई करता है। जिससे की आगे की जिंदगी हंसी-खुशी गुजरे लेकिन इसके साथ ही एक और काम है जो हर जोड़े को शादी से पहले करना चाहिए और वो है मेडिकल टेस्ट। जी हां सेहत के मामले में अगर दोनों फिट होंगे तभी जिंदगी खुशहाल जिंदगी जिएंगे। आजकल के चलन में मेडिकल टेस्ट का चलन जोरों पर है। इसलिए अगर आप  भी शादी करने जा रहें हैं तो इन टेस्ट को जरूर करवाएं।


 
before men and women getting married must do these medical checkup
- फोटो : amar ujala
डायबिटीज टेस्ट

शादी के पहले हर लड़की और लड़के को अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करवानी चाहिए ताकि ये पता चल सके कि कहीं उसे डायबिटीज तो नहीं है। क्योंकि डायबिटीज एक अनुवांशिक बीमारी है और बड़ी ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसलिए शादी से पहले शुगर की जांच कराने से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना कम करना पड़ेगा।


 
before men and women getting married must do these medical checkup
हीमोग्लोबिन टेस्ट

शादी से पहले लड़के और लड़कियों को अपना हीमोग्लोबिन इलेक्टोफोरेसिस टेस्ट करवाना चाहिए। इसकी मदद से थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी आनुवांशिक बीमारियों का पता चल जाता है। इस तरह की बीमारी होने पर रक्त बदलने जैसे दर्दनाक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। अगर दोनों में से कोई एक भी इससे प्रभावित है तो उनको आपस में शादी नहीं करनी चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
before men and women getting married must do these medical checkup
ब्लड ग्रुप की जांच

शादी से पहले लड़का और लड़की को अपने ब्लड ग्रुप की जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे दोनों के बीच आरएच फैक्टर के बारे में पता चल जाता है। अगर किसी एक का आरएच निगेटिव और दूसर का पॉजिटिव है तो उसका आरएच मिलता नहीं है। इस तरह की मिस मैच में पहले तो संतान न होने की संभावना होती है। और अगर हो भी जाए तो फिर उसे एनीमिया जैसी बीमारी के होने का खतरा होता है।


 
विज्ञापन
before men and women getting married must do these medical checkup
एचआईवी टेस्ट

शादी से पहले एचआईवी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। ताकि भविष्य में पार्टनर को ये गंभीर बीमारी होने का खतरा न रहें। इतना ही नहीं एचआईवी संक्रमित मां से ये बीमारी बच्चे को भी होने का खतरा हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed