Basant Panchami Baby Girl Names: वसंत पंचमी ज्ञान, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व है। वसंत पंचमी को विद्यारंभ और नामकरण के लिए शुभ माना जाता है। पीला रंग, सरस्वती वंदना और शुभ संकल्प, इन सबके साथ रखा गया नाम जीवन में ज्ञान और संतुलन की राह दिखाता है।
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर जन्मी बेटी के लिए ये नाम हैं सबसे शुभ, मिलता है मां सरस्वती का आशीर्वाद
Basant Panchami Baby Girl Names: अगर आपकी बेटी का जन्म वसंत पंचमी पर हुआ है या लड़की का नामकरण वसंत पंचमी के शुभ मौके पर करना है तो मां सरस्वती से प्रेरित नाम बेटी का नामकरण कर सकते हैं।
मां सरस्वती से जुड़े शुभ नाम, अर्थ सहित
वीणा - संगीत और साधना का प्रतीक
वाणी- मधुर वाणी और अभिव्यक्ति
विदुषी- ज्ञानी, बुद्धिमान
वसंतिका- बसंत से जुड़ी
वसंशी - वसंत की खुशबू
बेटी के लिए नाम
स्वर्णा - सोने जैसी
पितांशी- पीले रंग की आभा
पीतिका- सुनहरा
कनिका- सोने का कण
आभा- चमक
वसंत पंचमी पर बेटी के नाम
पिहू- कोयल की मधुर बोली
स्वरा- संगीत की स्वर
काव्या -कविता जैसी
श्रुति- वेद, संगीत
नादिनी -नाद से जुड़ी
बेटी के लिए नाम
मेधा- बुद्धि, स्मरण शक्ति
प्रज्ञा- विवेक
कला- रचनात्मकता और सौंदर्य
ज्ञानिका- ज्ञान से जुड़ी
अन्वी -अनुसरण करने वाली
सुरभि- सुगंध, सकारात्मकता