फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi 2024 Celebration: बैसाखी का त्योहार मनाना है यादगार तो अपनाएं ये तरीके

Sat, 13 Apr 2024 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

अगर आप इस बार बैसाखी का त्योहार मना रहे हैं तो इसे कुछ खास तरीके से हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। बैसाखी का पर्व मनाने के कुछ तरीके यहां बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Baisakhi 2024 Celebration Ideas in India Vaisakhi Kab Hai
baisakhi - फोटो : iStock

Baisakhi 2024 Celebration Ideas: बैसाखी का पर्व आने वाला है। बैसाखी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला पर्व है। इस पर्व को वैशाख माह में फसल की कटाई के बाद मनाते हैं। इस वर्ष बैसाखी 13 अप्रैल को मनाई जाएगी। वैसे तो पूरे देश में ही बैसाखी की धूम होती है, लेकिन हरियाणा-पंजाब में बैसाखी पर अलग उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन को सिख धर्म में नव वर्ष के तौर पर मनाते हैं। घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है। गुरुद्वारे जाते हैं और वहां पाठ के साथ ही सेवा करते हैं।



अगर आप इस बार बैसाखी का त्योहार मना रहे हैं तो इसे कुछ खास तरीके से हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। बैसाखी का पर्व मनाने के कुछ तरीके यहां बताए जा रहे हैं।

Baisakhi 2024 Celebration Ideas in India Vaisakhi Kab Hai
Sarso da saag - फोटो : Pixabay

लजीज पकवानों का चखें स्वाद

किसी भी पर्व व त्योहार के मौके पर पारंपरिक और लजीज व्यंजन जरूर होता है। बैसाखी के मौके पर घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। लंच या डिनर रोज के खाने से कुछ अलग और खास रखें। घर पर ही दो या उससे अधिक तरह की मिठाई बना सकते हैं। दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को घर पर दावत पर बुलाएं।

Baisakhi 2024 Celebration Ideas in India Vaisakhi Kab Hai
gurudwara - फोटो : अमर उजाला

पाठ या लंगर

बैसाखी के मौके पर पाठ रख सकते हैं। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर घर पर पाठ करा सकते हैं या गुरुद्वारे में होने वाले पाठ में शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर जगह-जगह पर लंगर का आयोजन होता है, जहां आप दोस्तों और बच्चों के साथ सेवा के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2024 Celebration Ideas in India Vaisakhi Kab Hai
गुरुद्वारा जाएं - फोटो : istock

गुरुद्वारा जाएं

बैसाखी के मौके पर परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शहर के किसी गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा सकते हैं। गुरुद्वारे में पाठ और सेवा कर सकते हैं। गुरुद्वारे में कुछ वक्त बिताएं।

विज्ञापन
Baisakhi 2024 Celebration Ideas in India Vaisakhi Kab Hai
घूमने जाएं - फोटो : istock

घूमने जाएं

कई जगहों पर बैसाखी के मौके पर मेले का आयोजन होता है। आप बच्चों या परिवार के साथ बैसाखी के मेले में शामिल हो सकते हैं। बैसाखी वीकेंड पर है, ऐसे में किसी मिनी ट्रिप की भी योजना बनाकर घूमना जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed