फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Babymoon Trend : लोगों के बीच बढ़ रहा बेबीमून का ट्रेंड, जानें इसके बारे में

Mon, 02 Jun 2025 02:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

Babymoon Trend : बेबीमून कपल के लिए एक खूबसूरत अनुभव है जो माता पिता बनने के उनके भावनात्मक सफर को और खास बना देता है। आइए जानते हैं बेबीमून इतना ज्यादा लोकप्रिय क्यों हो रहा है। हनीमून के बाद बेबीमून पर जाने की क्या जरूरत होती है और बेबीमून पर जाने का सही समय क्या है।

विज्ञापन
Babymoon Trend is Growing Know What It Is and Why It is getting Popular Know Details in Hindi
गर्भवती - फोटो : Freepik

Babymoon Trend: शादी के बाद हनीमून का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग अपने पार्टनर संग वक्त बिताने, एक दूसरे को समझने और शादी -समारोह की थकावट दूर करने के लिए घूमने जाते हैं जिसे हनीमून कहते हैं लेकिन अब एक नया ट्रेंड भी कपल के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसका नाम है बेबीमून। 



Babymoon शब्द बेबी और हनीमून का मिश्रण है। इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना। यह कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है लेकिन डिलीवरी से पहले कपल के लिए सेलिब्रेशन का एक खास मौका होता है। इस दौरान महिला को आरामदायक और रोमांटिक माहौल देकर उसे खास महसूस कराया जाता है। बेबीमून कपल के लिए एक खूबसूरत अनुभव है जो माता पिता बनने के उनके भावनात्मक सफर को और खास बना देता है।   

इस लेख में जानते हैं कि बेबीमून इतना ज्यादा लोकप्रिय क्यों हो रहा है। हनीमून के बाद बेबीमून पर जाने की क्या जरूरत होती है और बेबीमून पर जाने का सही समय क्या है।

Babymoon Trend is Growing Know What It Is and Why It is getting Popular Know Details in Hindi
गर्भवती - फोटो : Freepik

क्या है बेबीमून?

बेबीमून एक ऐसी छुट्टी होती है जिसे कपल्स बच्चे के आने से पहले रिलैक्स करने, एक-दूसरे के साथ अकेले खास वक्त बिताने और आने वाले जीवन में बदलावों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए लेते हैं। यह बच्चे के जन्म से पहले कपल का सेकेंड हनीमून जैसा होता है।

Babymoon Trend is Growing Know What It Is and Why It is getting Popular Know Details in Hindi
गर्भवती - फोटो : Freepik

क्यों बढ़ रही बेबीमून की लोकप्रियता?
 

  • बेबीमून व्यस्त और कामकाजी जीवन से ब्रेक का मौका देता है। आजकल की जीवनशैली में लोग हर वक्त व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बेबीमून कपल के लिए एक ब्रेक की तरह होता है। 
  • इस छुट्टियों में आप माता-पिता बनने की तैयारी कर सकते हैं। यह वह समय होता है जिसे वह एक दूसरे के साथ बिताकर भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं। 
  • बच्चे के आने के बाद जीवन काफी व्यस्त हो जाता है। कपल की लाइफ में और रिश्ते में कई बड़े बदलाव होते हैं। ऐसे में बेबीमून उन खास पलों को संजोने या यादगार पल बनाने का मौका देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Babymoon Trend is Growing Know What It Is and Why It is getting Popular Know Details in Hindi
बेबीमून पर कब जाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

बेबीमून पर कब जाना चाहिए?

बेबीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो गर्भवती के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दूसरी तिमाही के दौरान यात्रा पर जाएं। इस अवधि में महिला का स्वास्थ्य अपेक्षाकृत बेहतर होता है।। इस दौरान गर्भवती प्रेगनेंसी के 14 से 28 सप्ताह के बीच बेहतर महसूस करती हैं। वहीं गर्भावस्था के 37वें सप्ताह में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Babymoon Trend is Growing Know What It Is and Why It is getting Popular Know Details in Hindi
बेबीमून के लिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com

बेबीमून के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी ट्रेंड को अपनाते हुए बेबीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो डाॅक्चर से सलाह जरूर लें। गर्भवती के स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें। प्रयास करें कि बहुत लंबा या थकाने वाला ट्रिप प्लान न करें। ऐसी जगह जाएं जहां अस्पताल और मेडिकल फैसिलिटी नजदीक हों। मस्ती में अपनी सेहत का ख्याल रखना न भूलें। स्वास्थ्यवर्धक खाना और आराम दोनों जरूरी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed