फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names On S Letter: बेटे या बेटी का S अक्षर से रखना है आधुनिक नाम तो देखें सूची, तीसरे का अर्थ छू लेगा दिल

Wed, 11 Dec 2024 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 09:16 AM IST
सार

हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सुंदर, आकर्षक और अर्थपूर्ण नामों की सूची। ये नाम न केवल आपके बच्चे के व्यक्तित्व को निखारेंगे, बल्कि सुनने में भी बेहद प्यारे लगेंगे।

विज्ञापन
Baby Boy And Girl Name on S letter Modern Names For Hindu Baby
S letter names - फोटो : Amar Ujala

Baby Boy And Girl Name on S letter: माता-पिता के लिए बच्चे का नामकरण एक बेहद खास और उत्साहजनक अनुभव होता है। बच्चे के जन्म से पहले से ही वे इस सोच में पड़ जाते हैं कि अपने नन्हे मेहमान को क्या नाम दिया जाए। नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि इंसान की व्यक्तित्व पर भी असर डाल सकता है। यही कारण है कि माता-पिता इस काम को बड़े मनोयोग से करते हैं।



खासकर जब यह पहला अनुभव हो, तो नामकरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अधिकतर लोग बच्चे का नाम चुनते समय हिंदी या अंग्रेजी के खास अक्षर का चयन करते हैं, वहीं कुछ माता-पिता पंडित से राशि के अनुसार नाम तय करवाते हैं। अगर आपको अपने बच्चे का नाम कुंभ राशि से रखना है तो S अक्षर से शुरू होने वाले नामों की तलाश करें। बेटे या बेटी के लिए S अक्षर से शुरू होने वाले आधुनिक नामों की सूची आपको इस लेख में मिल सकती है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सुंदर, आकर्षक और अर्थपूर्ण नामों की सूची। ये नाम न केवल आपके बच्चे के व्यक्तित्व को निखारेंगे, बल्कि सुनने में भी बेहद प्यारे लगेंगे।

Baby Boy And Girl Name on S letter Modern Names For Hindu Baby
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

S अक्षर से लड़कों के नाम
 
श्वेत- गोरा, सफेद
स्वस्तिक-कल्याण या मंगल। यह नाम शुभ का संकेत  माना जाता है।
स्वयं- अपने आप, खुद
संकेत- इशारा
संकल्प- दृढ़ निश्चय, विचार

Baby Boy And Girl Name on S letter Modern Names For Hindu Baby
बेटे के लिए सुंदर नाम - फोटो : Freepik

स्वप्निल- स्वप्न के समान,  स्वप्न रूप में  होने वाला
शशांक- चंद्रमा
शिशिर - शीतकाल, हिम,शीतल
सुयश- सुख्याति, सुकीर्ति
सुयंश- सूर्य का एक अंश

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Boy And Girl Name on S letter Modern Names For Hindu Baby
बेबी - फोटो : Instagram

S से लड़कियों के हिंदू नाम

सौम्या- कोमल,हल्का, दयालु और नरम।
सुरभि- खुशबूदार, सुगंधित, मनोरम।
सोनल- ध्वनि
सुचि- पवित्रता, शुद्धता
सोनाक्षी- सुनहरी आंखों वाली, मृगनयनी

विज्ञापन
Baby Boy And Girl Name on S letter Modern Names For Hindu Baby
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

सांझ- शाम, संध्या
सांची- कृपा, सत्य
साक्षी- गवाह, परमात्मा
शैल- पत्थर, शिला, माता गौरी का एक नाम
समृद्धि- धन, संपन्नता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed