फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandharav Mantra: आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश, तो करें इस मंत्र का जाप, जानें सही विधि और नियम

Fri, 01 Jul 2022 01:16 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 01 Jul 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
astro remedies for marriage Gandharav Mantra Chanting Rule benefits in hindi
आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश - फोटो : iStock

Gandharav Mantra Rules: सब कुछ सही होने के बाद भी कुछ लोगों के विवाह में लगातार बाधाएं उत्पन्न होती रहती हैं या फिर किसी न किसी वहज से बार-बार रिश्ता टूट जाता है। यदि आपके भी विवाह में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, शादी पक्की होने बाद भी किसी कारण टूट जा रही है या फिर विवाह से जुड़ी भी किसी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आपको कुछ ज्योतिष उपाय करने चाहिए, क्योंकि कभी-कभी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं होने की वजह से बार-बार शादी टूट जाती है। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें करने से तमाम बढ़ाएं दूर हो जाती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है  विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप। ज्योतिष के अनुसार, विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। विश्वावसु गंधर्व मंत्र जाप की सही विधि क्या है, आइए जानते हैं... 

astro remedies for marriage Gandharav Mantra Chanting Rule benefits in hindi
आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश - फोटो : iStock


विश्वावसु गंधर्व मंत्र 


ॐ क्लीम् विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति। 
सुवर्णा सालंकारा कन्यां देहि मे देव

ॐ विश्वावसुर्नामगं धर्वो कन्यानामधिपतिः. 
स्वरूपां सालंकृतां कन्या देहि मे नमस्तस्मै॥ 
विश्वावस्वे स्वाहा॥’

astro remedies for marriage Gandharav Mantra Chanting Rule benefits in hindi
आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश - फोटो : Instagram
इस विधि से करें जाप

विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। इसके बाद 7 अंजुली जल विश्वावसु गंधर्व को अर्पित करें और 108 बार ऊपर बताए मंत्र का जाप करें। सुबह के अलावा शाम के समय भी इस मंत्र का एक माला जाप करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
astro remedies for marriage Gandharav Mantra Chanting Rule benefits in hindi
आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश - फोटो : iStock
मंत्र जाप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिष के अनुसार, विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप बिल्कुल गुप्त तरीके से करनी चाहिए। तभी ये उपाय सफल हो पाता है और इसका पूर्ण लाभ मिल पाता है। इस मंत्र का जाप करते समय सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही इस बात की खबर होनी चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति को इस बारे में बिल्कुल जानकारी न दें।  

विज्ञापन
astro remedies for marriage Gandharav Mantra Chanting Rule benefits in hindi
आपको भी है मनचाहे जीवन साथी की तलाश - फोटो : iStock

यदि आप इस मंत्र का जाप कर रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि सुबह के अलावा इस मंत्र का जाप शाम के समय भी उसी विधि से किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार एक महीने तक लगातार इस मंत्र का जाप करने से जल्द ही आपको आपकी पसंद की लड़की मिल सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed