फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं नपुंसक हूं लेकिन मेरे तीन बच्चे हैं'

Sun, 20 Jan 2019 05:05 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 20 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
A Story of Impotent man who is a father of three children
Impotent

ये कहानी ब्रिटेन में रहने वाले एक ऐसे शख़्स की है जो एक सफल व्यवसायी हैं। वे तीन बच्चों के पिता हैं जिनमें से दो जुड़वा लड़कों की उम्र 19 साल और बड़े लड़के की उम्र 23 साल है।लेकिन साल 2016 में एक डॉक्टरी जांच के दौरान इस शख़्स को पता चला कि वह एक ऐसी बीमारी से ग्रसित है जिसकी वजह से वह कभी बाप नहीं बन सकते थे।

A Story of Impotent man who is a father of three children
- फोटो : file photo

ये बात सुनने में अजीब लग सकती है।साल 2016 में जब रिचर्ड मैसन को अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्हें बेहद हैरानी हुई।इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से एक बार फिर जांच करने को कहा।इस टेस्ट रिपोर्ट के नतीजों ने रिचर्ड की जिंदगी बदलकर रख दी।उन्होंने अपनी पत्नी पर केस दर्ज कराया जिसके बाद उनकी पत्नी को ढाई लाख पाउंड देने का आदेश मिला है, लेकिन इस कानूनी मामले में उन्हें इन बच्चों के असली पिता की पहचान छिपाने की छूट दी गई है लेकिन मैसन के लिए ये सब कितना दुखदाई था, पढ़िए उनके ही शब्दों में।

A Story of Impotent man who is a father of three children
- फोटो : file photo

पैरों तले जमीन खिसक गई

जब मैंने अपनी टेस्ट रिपोर्ट में लिखी बातें पढ़ीं तो ऐसा लगा कि जैसे मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई हो।जो भी पुरुष इस बीमारी 'सिस्टिक फिब्रोसिस' से पीड़ित होते हैं वो बाप नहीं बन सकते।जब मुझे इस बारे में पता चला तो मेरे मुंह से निकला- 'हे भगवान, मैं तो तीन बच्चों का बाप हूं, आपकी जांच में जरूर ही कोई गड़बड़ हुई है।' इसके जवाब में डॉक्टर ने कहा, 'हमारी जांच ठीक है और आप इस बीमारी से ग्रसित हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Story of Impotent man who is a father of three children
- फोटो : file photo

पत्नी से आमना-सामना

अगर कम शब्दों में कहें तो इसके बाद मुझे अपनी पत्नी से बात करनी थी।एक लंबे समय तक डॉक्टर के बोले हुए शब्द गूंजते रहे। इस बात ने मुझे काफी धक्का पहुंचाया।मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हुआ है, मैंने क्या किया है...मेरे दिमाग में बस एक ही चीज चल रही थी कि आखिर मेरे तीन बच्चों का बाप कौन है? ऐसी किसी चीज का सामना करने के बाद आपको किसी भी चीज पर भरोसा नहीं रह जाता है।लेकिन मैं बस ये सोच रहा था कि किसी तरह मैं ये पता लगाऊं कि मेरे बच्चों का असली पिता कौन है ताकि उनकी मुलाकात उस शख़्स से हो सके।मुझे लग रहा था कि कहीं मेरा कोई दोस्त इन बच्चों का पिता तो नहीं या कोई ऐसा शख़्स जो कि मेरे बहुत करीब हो।

विज्ञापन
A Story of Impotent man who is a father of three children

कुछ अनसुलझे सवाल

मैं जानना चाहता था कि जब मैं अपने बच्चों को फुटबॉल या रग्बी खेलते हुए देखता था तो क्या वह शख़्स वहां मौजूद होता था।क्या वह शख़्स कभी मेरे बच्चों की पेरेंट्स टीचर मीटिंग में मौजूद था? मुझे सच में नहीं पता है कि आखिर वह शख़्स कौन है।आपको पता है, जब आपकी जिंदगी में ऐसा कोई रहस्य पैदा हो जाता है तो ये आपकी जिंदगी को काफी प्रभावित करता है।स्वाभाविक है कि हर व्यक्ति ऐसी जानकारी चाहेगा।बीबीसी ने इस बारे में उनकी पत्नी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed