गर्लफ्रेंड हो या बीवी हर किसी को गिफ्ट लेना पसंद होता है। अगर किसी को अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार जताना हो या फिर रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना हो तो बस एक प्यारा सा गिफ्ट उसके गुस्से को छूमंतर कर देगा। लेकिन ऐसा न हो कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने जाएं और वो खुश होने की बजाय नाराज हो जाए। इसलिए जब भी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दें तो याद रखें कि इस तरह की चीजें भूलकर भी नहीं देनी है। आगे की स्लाइड में जानें क्या नहीं देना चाहिए।
गर्लफ्रेंड को कभी न दें ये पांच गिफ्ट, खुश होने के बजाय हो जाएगी नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही आपकी गर्लफ्रेंड को टैडी बियर पसंद है और वो रात को उसे गले लगाकर सोती हो। लेकिन आपका उन्हें सॉफ्ट ट्वॉयज देना पसंद नहीं आएगा। इसलिए कभी भी भूल कर गर्लफेंड को फर वाले खिलौने न दें।
अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी को आपके लिए खाना बनाना पसंद है। पर, इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप उन्हें किचन से जुड़े सामान दें।
आपकी गर्लफ्रेंड शॉपिंग करने में घंटों समय लगाती है। इसका मतलब है कि वो सही साइज और फैब्रिक की तलाश में रहती हैं। तो उसे गलत साइज का कोई कपड़ा गिफ्ट देने से अच्छा है कि गिफ्ट कार्ड दें और शॉपिंग के लिए खुद लें जाएं। सबसे अच्छा गिफ्ट यहीं है और वो इससे बेशक खुश भी हो जाएगी।
ये आइडिया तो बिल्कुल ही अपने दिमाग से निकाल दीजिए कि वो आपके इस गिफ्ट से खुश हो जाएगी। भले ही उसे फिट रहना पसंद हो लेकिन इस तरह का गिफ्ट गर्लफ्रेंड को नाराज करने के लिए काफी है।गर्लफेंड को फिटनेस मेम्बरशिप या फिर जिम क्लास का कार्ड देने के बजाय किसी वेकेशन पर ले जाने का प्लान करें।